फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Congressional Research Service report America will increase relations with India due to China

सीआरएस रिपोर्ट: चीन के कारण भारत से रिश्ते बढ़ाएगा अमेरिका

Thu, 22 Jul 2021 05:26 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Thu, 22 Jul 2021 05:26 AM IST
सार

  • सीआरएस रिपोर्ट के मुताबिक, व्यापक नीतियों में बदलाव की संभावना नहीं

विज्ञापन
Congressional Research Service report America will increase relations with India due to China
अमेरिका-भारत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी संसद (कांग्रेस) की एक रिपोर्ट के अनुसार बाइडन प्रशासन भारत के साथ द्विपक्षीय साझेदारी का विस्तार जारी रख सकता है। इसका कारण क्षेत्र में चीन की बढ़ती आर्थिक और सैन्य शक्ति को लेकर चिंता है। रिपोर्ट के मुताबिक, अनुमान है कि प्रशासन भारत में मानवाधिकार पर ज्यादा ध्यान देगा लेकिन चीन के मुकाबले संतुलन की जरूरत के कारण व्यापक नीतियों में बदलाव की संभावना नहीं है।

विज्ञापन


कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस (सीआरएस) द्वारा भारत-अमेरिका संबंधों पर जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारत-अमेरिकी संबंध बाइडन प्रशासन के लिए अहम हैं। रिपोर्ट को एलन क्रोन्स्टैट के नेतृत्व में दक्षिण एशिया के अनेक विशेषज्ञों ने तैयार किया है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है, अनेक विश्लेषक विशेष रूप क्वाड की पहल के प्रति भारत की गर्मजोशी को देखते हुए अमेरिका द्वारा बहुपक्षीय मंचों पर भारत से सहयोग को अहम बता रहे हैं और वे यह देखने को उत्सुक हैं कि बाइडन प्रशासन अपनी विदेश नीति में हिंद-प्रशांत क्षेत्र को प्राथमिकता देने के लिए किस सीमा तक प्रतिबद्धता व्यक्त करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed