{"_id":"5c0dfed8bdec2241b95b377c","slug":"congo-election-president-joseph-kabila-anti-wrapper-kidnapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगो चुनाव : सरकार विरोधी रैपर का अपहरण, अलर्ट करने के लिए भेजा था संदेश ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कांगो चुनाव : सरकार विरोधी रैपर का अपहरण, अलर्ट करने के लिए भेजा था संदेश
भाषा, बुकावु
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
कांगो में होने जा रहे ऐतिहासिक चुनाव से दो हफ्ते पहले बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति जोसेफ कबीला की आलोचना करने वाले एक रैपर का रात में पूर्वी कांगो में अपहरण हो गया। उनके पिता ने रविवार को यह जानकारी दी। रैपर आकिम बुफोले कॉरनेली (26) के पिता अमूली बुफोले ने एएफपी को बताया कि देश के अशांत दक्षिणी कीवू प्रांत की राजधानी बुकावू में कुछ अज्ञात अपहरणकर्ता उसे उस वक्त ले गये जब वह एक पार्टी से निकल रहे थे।
विज्ञापन
बुफोले ने कहा, ‘‘अपहरण से पहले, उसने हमें अलर्ट करने के लिए एक संदेश भेजा (अपने फोन पर) था कि वह खतरे में है।’’ एक मानवाधिकार संगठन ने बताया कि इस मध्य अफ़्रीकी देश के किंदू क्षेत्र में चुनाव से संबंधित हिंसा में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। किंदू को निवर्तमान राष्ट्रपति कबीला का गढ़ माना जाता है। यहां 23 दिसंबर को राष्ट्रपति, विधानसभा और नगरपालिका के चुनाव होने हैं।
विज्ञापन