फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Concern raises on using antibody test for coronavirus in USA experts unsure about its effect

कोरोना: एंटीबॉडी परीक्षण को लेकर अमेरिका में उठे सवाल

Wed, 06 May 2020 03:53 AM IST
Rajeev Rai न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 06 May 2020 03:53 AM IST
विज्ञापन
Concern raises on using antibody test for coronavirus in USA experts unsure about its effect
एंटीबॉडी परीक्षण - फोटो : social media

अमेरिका में लोगों को घरों में बंद रहने के दिशा-निर्देशों के बीच अर्थव्यवस्था को दोबारा खोलने के संबंध में एंटीबॉडी परीक्षण को सबसे ज्यादा अहम माना जा रहा है। लेकिन अमेरिका में विशेषज्ञों का एक खेमा यह मान रहा है कि पुख्तातौर पर यह कहना जल्दबाजी होगी एंटीबॉडीज परीक्षण से कोविड-19 के विरुद्ध इम्यूनिटी का पता चलता है।

विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड-19 एक नया वायरस है और सार्स समेत दूसरे वायरसों के अनुभवों के आधार पर यह पता चलता है कि एंटीबॉडीज का होना कुछ सुरक्षा तो देता है। लेकिन यह साफ नहीं है कि कितने वक्त तक। माउंट सिनाई हैल्थ सिस्टम के क्लीनिकल लैबोरोट्रीज एंड ट्रासफ्यूजन सर्विसेस के निदेशक डॉ. जैफरी झांग के मुताबिक, परेशानी यह है कि अभी तक ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जो यह बताए कि एंटीबॉडीज दोबारा बीमार होने से बचा सकते हैं। मुझे लगता है कि कई लोग सोचते हैं कि कई मामलों में एंटीबॉडीज सुरक्षा प्रदान करेगी। लेकिन हर वक्त ऐसा नहीं होता। यह बात उस वक्त सही साबित होती दिखाई देती है जब एक नई शोध रिपोर्ट को देखते हैं। इसके मुताबिक अब तक हुए कई एंटीबॉडी परीक्षण के नतीजे गलत आए हैं, क्योंकि टेस्ट इसका होता है कि व्यक्ति कोरोना की चपेट में आ सकता है या नहीं।
विज्ञापन


आम ब्लड टेस्ट की तरह है
विशेषज्ञ डॉ. जैफरी झांग के मुताबिक, आमतौर पर एंटीबॉडीज बनने में एक हफ्ते से 14 दिन तक का समय लगता है। इनका स्तर इम्यून सिस्टम और संपर्क में आने के समय पर निर्भर करता है। हालांकि कम एंटीबॉडीज होने का यह मतलब भी नहीं है कि व्यक्ति संक्रमित नहीं हैं। यह एक आम ब्लड टेस्ट की तरह ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए जरूरी है यह परीक्षण
एंटीबॉडीज स्तर यह पता करने में मदद करता है कि व्यक्ति कोरोना वायरस के संपर्क में हैं या नहीं। इसका मतलब यह नहीं कि उसका इम्यून बेहतर है। उसे लगातार सावधानी बरतनी होगी, लेकिन एंटीबॉडीज टेस्ट के जरिए पता किया जा सकता है कि व्यक्ति कॉन्वालैसेंट प्लाज्मा डोनेट कर सकता है या नहीं। यह प्लाज्मा कोरोना से जूझ रहे मरीजों के जल्दी ठीक होने में निश्चित ही मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed