फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Communist Party marks centenary: Xi Jinping vows China will never be bullied

ड्रैगन की धौंस: राष्ट्रपति जिनपिंग बोले- गुजर गया वह दौर जब चीन को धमकाया जाता था, अब वर्ल्ड क्लास होगी हमारी सेना

Thu, 01 Jul 2021 10:34 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 01 Jul 2021 10:34 AM IST
सार

शी ने कहा कि चीन को परेशान करने वाला समय अब गुजर गया। हम किसी भी विदेशी ताकत को इजाजत नहीं देंगे कि वह हमें आंखें दिखाए, हमें दबाए या फिर हम पर अधिकार जमाए। अब आंखें दिखाने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Communist Party marks centenary: Xi Jinping vows China will never be bullied
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : Social media

विस्तार

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के 100 साल पूरे होने पेइचिंग शानदार जश्न मनाया गया। इस समारोह को संबोधित करते हुए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ताइवान पर अमेरिका समेत इन बड़े देशों को खुली चेतावनी दी। शी ने कहा कि चीन को परेशान करने वाला समय अब गुजर गया। हम किसी भी विदेशी ताकत को इजाजत नहीं देंगे कि वह हमें आंखें दिखाए, हमें दबाए या फिर हम पर अधिकार जमाए। अब आंखें दिखाने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। 

विज्ञापन


चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के 100 साल पूरे होने पर आयोजित समारोह में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग बिल्कुल माओ त्से तुंग की तरह कपड़े पहनकर पहुंचे। इस दौरान चीनी जनता को संबोधित करते हुए जिनपिंग ने कहा, ''अगर कोई भी विदेशी ताकत हमको आंखें दिखाने का प्रयास करती है तो उसे चीन के 1.4 अरब लोगों की फौलादी ताकत से निपटना होगा। हम ऐसी विदेशी ताकतों को उन्ही की भाषा में जवाब देंगे।''
विज्ञापन


कहा- हमने किसी को नहीं दबाया
विस्तारवादी नीति के आरोपों को खारिज करते हुए चीनी राष्ट्रपति ने दावा किया, ''हमने किसी को नहीं दबाया है, न ही आंख दिखाई है और न ही किसी अन्य देश के नागरिक को अपनी अधीन करने का प्रयास किया है और आगे भी ये नीति जारी रहेगी।''

विज्ञापन
विज्ञापन

ताइवान पर अमेरिका को खुली चेतावनी

ड्रैगन ने ताइवन का समर्थन करने के लिए अमेरिका को खुली चेतावनी दी।शी जिनपिंग ने अमेरिका और ताइवान का नाम लिए बिना कहा कि किसी को भी चीन की क्षेत्रीय एकजुटता और संप्रभुता की रक्षा करने के लिए चीनी लोगों की मजबूत इच्छाशक्ति, इरादे और बेजोड़ ताकत को कम करके नहीं आंकना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन अपनी सेना का निर्माण अपनी संप्रभुता की रक्षा, सुरक्षा और विकास के लिए करेगा और इसे विश्वस्तरीय बनाएगा। 

शी बोले- सेना को आधुनिक बनाना होगा
शी जिनपिंग ने कहा, ''चीन अपनी सेना का निर्माण अपनी संप्रभुता की रक्षा, सुरक्षा और विकास के लिए करेगा और इसे विश्वस्तरीय बनाएगा। हमें निश्चित रूप से अपने राष्ट्रीय सुरक्षा और सेना को आधुनिक बनाना होगा।'' 

सीपीसी के 9 करोड़ से ज्यादा सदस्य
बता दें कि शी जिनपिंग सेंट्रल मिलिट्री कमिशन के चेयरमैन हैं, जो सेनाओं का नियंत्रण देखती है। यही नहीं जब से शी जिनपिंग राष्ट्रपति बने हैं, चीन कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों की संख्या में जोरदार इजाफा हुआ है। अब सीपीसी के 9 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं। 

माओ के बाद चीन के सबसे ताकतवर नेता बनकर उभरे राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि चीन हमेशा से ही शांति, वैश्विक विकास और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए काम किया है। उन्होंने कहा है कि चीन ने एक समृद्ध समाज बनाने के शताब्दी के लक्ष्य को हासिल कर लिया है। चीन के लोग एक नई तरह की दुनिया को बना रहे हैं। शी जिनपिंग का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब कोरोना वायरस, हांगकांग, उइगर मुस्लिम, लद्दाख और ताइवान को लेकर चीन की नीतियों को पूरी दुनिया में आलोचना हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed