{"_id":"60c21e957bc52b30b1744e84","slug":"comment-case-on-marriage-mufti-sardar-ali-haqqani-arrested-for-threatening-malala-yousafzai","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी पर टिप्पणी मामला : मलाला यूसुफजई को धमकाने के आरोप में मुफ्ती सरदार अली हक्कानी गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
शादी पर टिप्पणी मामला : मलाला यूसुफजई को धमकाने के आरोप में मुफ्ती सरदार अली हक्कानी गिरफ्तार
Thu, 10 Jun 2021 07:45 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, पेशावर।
पीटीआई, पेशावर।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 10 Jun 2021 07:45 PM IST
सार
मलाला ने हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान शादी करने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अपने विचार व्यक्त किए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि वह स्वयं शादी करेंगी या नहीं यह बात वह पक्के तौर पर नहीं कह सकती हैं।
विज्ञापन
malala yousafzai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में एक मुफ्ती (धर्मगुरु) को नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला यूसुफजई को शादी पर उनकी हालिया टिप्पणी को लेकर धमकाने और लोगों को उनपर हमला करने के लिए उकसाने के आरोप में आतंकवाद निरोधी कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
डॉन अखबार ने बृहस्पतिवार को लक्की मारवत जिला पुलिस दफ्तर के हवाले से खबर दी कि पुलिस ने खैबर पख्तूनख्वा के मुफ्ती सरदार अली हक्कानी के घर पर छापा मारा और बुधवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। खबर के मुताबिक, एसएचओ (थाना प्रभारी) वसीम सज्जाद की शिकायत पर उनके खिलाफ आंतकवाद रोधी कानून तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
प्राथमिकी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मुफ्ती सरदार पेशावर में लोगों को कानून अपने हाथ में लेने और यूसुफजई पर हमला करने के लिए उकसा रहे हैं। खबर में बताया गया है कि जब घटना हुई तब वह हथियार से लैस थे।
विज्ञापन
प्राथमिकी में उनके हवाले से कहा गया है कि जब मलाला पाकिस्तान आएंगी तो मैं उनपर आत्मघाती हमला करने वाला पहला शख्स होऊंगा। शिकायत में कहा गया है कि भाषण से शांति के लिए खतरा पैदा हो सकता था और इसमें अराजकता के लिए भड़काया गया था।
वोग पत्रिका को दिए एक साक्षात्कार में 23 वर्षीय यूसुफजई ने कहा कि उन्हें पक्के तौर पर नहीं पता कि वह कभी शादी करेंगी भी। पाकिस्तानी कार्यकर्ता यूसुफजई के सिर में 2012 में गोली मारी गई थी।
उन्होंने कहा कि मुझे अब भी समझ में नहीं आता कि लोगों को शादी क्यों करनी पड़ती है। अगर आप अपने जीवन में एक व्यक्ति चाहते हैं, तो आपको शादी के कागजात पर हस्ताक्षर करने की क्या जरूरत है, यह सिर्फ एक साझेदारी क्यों नहीं हो सकती?