फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Comedian Volodymyr Zelensky won the president election of Ukrainian President

यहां मजाक-मजाक में एक कॉमेडियन बन गया राष्ट्रपति

Mon, 22 Apr 2019 03:18 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 22 Apr 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
Comedian Volodymyr Zelensky won the president election of Ukrainian President
वोलोदीमीर जेलेंस्की - फोटो : social media

एक ऐसा राजनेता जिसके पास राजनीति का कोई अनुभव नहीं है। उसने यूक्रेन में हुए राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। हम बात कर रहे हैं वोलोदीमीर जेलेंस्की की। रविवार को राष्ट्रपति चुनावों के नतीजे एक एक्जिट पोल में घोषित हुए, जिससे पता चलता है कि इस देश के नए राष्ट्रपति जेलेंस्की होंगे। इसके बाद दुनियाभर के नेताओं ने जेलेंस्की को बधाई दी है। 


loader

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जेलेंस्की एक टेलीवीजन शो में राष्ट्रपति की भूमिका निभाते थे। इसके अलावा उनके पास राजनीति का कोई और अनुभव नहीं है। उन्होंने पेट्रो पोरोशेंको को भारी वोटों से हराया है। एक्जिट पोल बताते हैं कि 73 फीसदी वोटों के साथ जेलेंस्की ने जीत हासिल की है।

वहीं पोरोशेंको को महज 24 फीसदी वोट ही मिले हैं। वह 41 साल के कॉमेडियन और अभिनेता जेलेंस्की से हार गए हैं। चुनावों में 42 फीसदी बैलेट की गिनती भी हुई है। तीन सप्ताह पहले मतदान के पहले चरण में वो सबसे आगे थे। तब 39 उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं पोरोशेंको हार स्वीकार कर चुके हैं। राजधानी कीव में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वो राजनीति नहीं छोड़ेंगे।

बता दें पोरोशेंको साल 2014 से यूक्रेन के राष्ट्रपति हैं। अरबपति कारोबारी पोरोशेंको उस समय राष्ट्रपति चुने गए थे, जब यूक्रेन में हुए प्रदर्शनों के बाद रूस समर्थक राष्ट्रपति को पद छोड़ना पड़ा था।

वहीं जेलेंस्की ने लोगों से कहा है, "मैं आपका भरोसा कभी नहीं तोड़ूंगा। अभी मैं औपचारिक रूप से राष्ट्रपति नहीं हूं। लेकिन यूक्रेन के नागरिक के तौर पर सोवियत संघ के बाद के सभी देशों से कह सकता हूं कि हमें देखिए, सबकुछ संभव है।"

हालांकि अभी एक्जिट पोल ही आए हैं। अगर ये नतीजों में बदले तो जेलेंस्की पांच साल के लिए यहां के राष्ट्रपति बन जाएंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति का देश की सुरक्षा, रक्षा विभाग और विदेश नीति पर खासा प्रभाव होता है। 

कैसे हुए थे चर्चित?

जेलेंस्की एक राजनीतिक हास्य ड्रामे में अभिनय से चर्चित हुए थे। इस धारावाहिक का नाम है 'सर्वेंट ऑफ द पीपल'। जिसमें उनका किरदार एक ऐसे व्यक्ति का है जो दुर्घटनावश यानी अचानक से यूक्रेन का राष्ट्रपति बन जाता है। सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि जेलेंस्की ने अपने शो के नाम पर बनी राजनीतिक पार्टी से ही राष्ट्रपति चुनाव लड़ा है।

यहां के लोग सामाजिक असामनता, भ्रष्टाचार और पूर्वी यूक्रेन में रूसी समर्थित अलगाववादियों के कारण काफी परेशान हैं। जिसके चलते अब तक 13 हजार लोगों की जान जा चुकी है। करीब 4.5 करोड़ लोगों की जिम्मदेरी अब जेलेंस्की पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed