फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   columbia Car bomb helicopter attack in Colombia kills many including police officers

Columbia: कोलंबिया में बड़ा हमला, कार बम और पुलिस हेलीकॉप्टर पर हुए अटैक में 17 की मौत, कई घायल

Fri, 22 Aug 2025 07:38 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोगोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोगोटा Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 22 Aug 2025 07:38 AM IST
सार

कोलंबिया में कोका पत्ती की फसल का उत्पादन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। संयुक्त राष्ट्र की ड्रग्स संबंधी एक रिपोर्ट में बताया गया कि साल 2023 में रिकॉर्ड 2,53,000 हेक्टेयर जमीन पर कोका पत्ती की फसल का उत्पादन हुआ था। 

विज्ञापन
columbia Car bomb helicopter attack in Colombia kills many including police officers
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में हुए बड़े हमलों में 17 लोगों की मौत हो गई है। एक हमले में विस्फोटक से भरी कार से एक सैन्य स्कूल के पास धमाका किया गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा घायल हुए हैं। वहीं एक दूसरे हमले में पुलिस के हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया गया, जिसमें 12 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो ने दोनों घटनाओं में उग्रवादी संगठन रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेस ऑफ कोलंबिया को जिम्मेदार ठहराया है। इस गुट को FARC के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन


उग्रवादी संगठन FARC पर लगे आरोप
राष्ट्रपति पेत्रो ने सोशल मीडिया पर साझा एक बयान में कहा कि हेलीकॉप्टर पर हुए हमले में 12 पुलिसकर्मी मारे गए हैं। हेलीकॉप्टर में सवार पुलिसकर्मी एंटीक्वा इलाके में कोका पत्ती की फसल को तबाह करने जा रहे थे। गौरतलब है कि कोका पत्ती कोकीन ड्रग्स के लिए कच्चे माल की तरह इस्तेमाल किया जाता है। राष्ट्रपति ने कहा कि जिस कोकीन को पुलिसकर्मी जब्त करने जा रहे थे, वह FARC की ही थी। एंटीक्वा के गवर्नर आंद्रेस जुलियन ने बताया कि हेलीकॉप्टर पर ड्रोन से हमला किया गया। कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि हमले के चलते हेलीकॉप्टर में आग लग गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Brazil: मनी लॉड्रिंग मामले में घिरे ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति, पुलिस ने लगाए 50 लाख डॉलर के लेनदेन के आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य स्कूल के पास कार बम विस्फोट
कोलंबिया के दक्षिण पश्चिमी शहर काली में हुए एक दूसरे हमले में विस्फोटक से भरी कार को मिलिट्री एविएशन स्कूल के पास ब्लास्ट कर दिया गया। इस हमले में पांच लोगों की मौत हुई है और 30 से ज्यादा घायल हैं। कोलंबिया की वायुसेना ने अभी इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। राष्ट्रपति पेत्रो ने हमलों के लिए देश के ड्रग कार्टेल को जिम्मेदार ठहराया है। साल 2016 में कोलंबिया की सरकार ने FARC के साथ शांति समझौता करने की कोशिश की थी, लेकिन संगठन ने इसे ठुकरा दिया था। कोलंबिया में कोका पत्ती की फसल का उत्पादन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। संयुक्त राष्ट्र की ड्रग्स संबंधी एक रिपोर्ट में बताया गया कि साल 2023 में रिकॉर्ड 2,53,000 हेक्टेयर जमीन पर कोका पत्ती की फसल का उत्पादन हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed