फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Colombia: 5 killed in car bomb blast

कोलंबिया की राजधानी में कार बम विस्फोट में पांच लोगों की मौत: मेयर

Thu, 17 Jan 2019 10:11 PM IST
भाषा Published by: अजय सिंह Updated Thu, 17 Jan 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
Colombia: 5 killed in car bomb blast
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

बोगोटा में एक पुलिस कैडेट प्रशिक्षण अकादमी में बृहस्पतिवार को एक वाहन बम हमले में 10 लोगों की मौत हो गई और 65 अन्य घायल हो गए। 

विज्ञापन


यह कोलंबिया की राजधानी में पिछले 16 साल में हुआ सबसे भीषण हमला है।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि विस्फोटकों से भरे एक वाहन का इस्तेमाल करके ‘‘आतंकवादी हमला’’ किया गया। वाहन में 80 किलोग्राम विस्फोटक था।

कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डुक ने ट्वीट किया, ‘‘सभी कोलंबियाई आतंकवाद के खिलाफ हैं और इसके विरुद्ध लड़ाई में एकजुट हैं।’’ 

हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के दायरे में लाने का संकल्प लेते हुए डुक ने कहा, ‘‘कोलंबिया दु:खी है, लेकिन हिंसा के आगे सिर नहीं झुकाएगा।’’ 

अधिकारियों ने हमलावर के मारे जाने की पुष्टि की है। उसने जनरल फ्रांसिस्को डी पाउला सेंटेंडर ऑफिसर स्कूल में कैडेट के प्रोन्नति समारोह के दौरान हमला किया।

अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन सरकारी अभियोजक नेस्टर हमबर्तो मार्टिनेज ने संदिग्ध के तौर पर जोस अल्दामेर रोजस रोड्रिगेज का नाम लिया है। मार्टिनेस ने कहा कि रोजस रोड्रिगेज सुबह साढ़े नौ बजे स्कूल परिसर में वाहन लेकर घुसा।
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ‘‘इस आतंकवादी कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने’’ के लिए जांच शुरू की गई है।

इक्वाडोर के राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो ने बताया कि मृतकों में उनके देश का भी एक कैडेट है और एक अन्य कैडेट मामूली रूप से घायल हुआ है।

लातिन अमेरिकी मामलों के लिए अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री किमबर्ली ब्रीएर ने हमले की निंदा की और पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट की। बोगोटा में अमेरिका के दूतावास ने हमले की जांच में मदद करने की पेशकश की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed