{"_id":"6175cfe80e03fd4b6f3d5a69","slug":"cnn-report-america-ordered-10-million-medical-gloves-used-during-the-epidemic-from-thailand","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट : अमेरिका ने थाइलैंड से महामारी के दौरान इस्तेमाल हो चुके एक करोड़ चिकित्सकीय दस्ताने मंगवाए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रिपोर्ट : अमेरिका ने थाइलैंड से महामारी के दौरान इस्तेमाल हो चुके एक करोड़ चिकित्सकीय दस्ताने मंगवाए
Mon, 25 Oct 2021 02:58 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 25 Oct 2021 02:58 AM IST
सार
सीएनएन रिपोर्ट के मुताबिक, थाइलैंड में कोरोना के दौरान कई अवैध उद्योग उभर आए, जहां प्रवासी मजदूर जबर्दस्त वैश्विक मांग को देखते हुए मेडिकल दस्ताने को धो-पोंछ कर फिर से मूल स्वरूप में लाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
अमेरिका ने कोरोना महामारी के दौरान इस्तेमाल हो चुके एक करोड़ चिकित्सकीय दस्ताने थाइलैंड से आयात किए हैं। सीएनएन ने एक खोजी रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन
सीएनएन रिपोर्ट के मुताबिक थाइलैंड में कोरोना के दौरान कई अवैध उद्योग उभर आए, जहां प्रवासी मजदूर जबर्दस्त वैश्विक मांग को देखते हुए मेडिकल दस्ताने को धो-पोंछ कर फिर से मूल स्वरूप में लाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
उस वक्त इन्हें कई देशों को बेचा गया। एक महीने तक पड़ताल के बाद इस खोजी रिपोर्ट में आयात और वितरकों के हवाले से खुलासा किया गया है कि लाखों ऐसे नकली और इस्तेमाल किए जा चुके दस्ताने अमेरिका को बेचे गए।
विज्ञापन