फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   CMSA spacecraft with Chinese astronauts joins International Space Station return in October know everything

CMSA: चीनी अंतरिक्ष यात्रियों वाला यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा, अक्टूबर में वापसी; जानिए सबकुछ

Fri, 25 Apr 2025 03:59 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 25 Apr 2025 03:59 AM IST
सार

चीन का अंतरिक्ष यान शेनझोउ-20 तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सफलतापूर्वक जुड़ गया। अब यह दल वैज्ञानिक प्रयोग करेगा और अक्तूबर में धरती पर लौटेगा।

विज्ञापन
CMSA spacecraft with Chinese astronauts joins International Space Station return in October know everything
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन - फोटो : NASA

विस्तार

चीन ने एक बार फिर अंतरिक्ष क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी (सीएमएसए) के अनुसार, गुरुवार देर रात चीन का अंतरिक्ष यान शेनझोउ-20 तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से सफलतापूर्वक जुड़ गया। ये तीनों जल्द ही स्टेशन के अंदर जाएंगे और वहां पहले से मौजूद अपने साथियों से मिलेंगे, जो पिछले छह महीने से वहां काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले, शेनझोउ-20 को उत्तर-पश्चिम चीन के जिउक्वान लॉन्च सेंटर से लॉन्च किया गया था। इसका सीधा प्रसारण सरकारी टीवी चैनल ने किया। यान में तीन अंतरिक्ष यात्री चेन डोंग, चेन झोंगरुई और वांग जी सवार हैं। ये दल अक्तूबर के अंत में पृथ्वी पर लौटेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Congo Mine Collapse: मध्य अफ्रीकी देश में सोने की खदान धंसी, 10 लोगों की मौत; बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


हर छह महीने में तीन लोगों को भेजता है चीन
चीन हर छह महीने में अपने तियांगोंग स्टेशन पर तीन सदस्यीय दल भेजता है। पिछले दल के 29 अप्रैल को धरती पर वापस लौटने की उम्मीद है। शेनझोउ-20 चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम की 35वीं उड़ान और स्टेशन के विकास चरण का पांचवां मिशन है। इसके साथ ही चीन ने पहली बार दो पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षण देने का फैसला किया है। इनमें से एक मिशन में पेलोड विशेषज्ञ के रूप में शामिल होगा।


सीएमएसए के प्रवक्ता लिन ज़िकियांग ने दी जानकारी
वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए सीएमएसए के प्रवक्ता लिन ज़िकियांग ने बताया कि यह नया दल अंतरिक्ष में ज़ेब्राफ़िश, प्लैनेरियन और स्ट्रेप्टोमाइस पर जीवन विज्ञान से जुड़े प्रयोग करेगा। खास बात यह है कि पहली बार चीन के स्टेशन पर प्लैनेरियन नाम का ऐसा जीव लाया गया है, जो अपने अंगों को दोबारा विकसित कर सकता है। 

ये भी पढ़ें:- US: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को बड़ा झटका, न्यायाधीश ने चुनाव के लिए नागरिकता प्रमाण वाले आदेश पर लगाई रोक

गौरतलब है कि चीन ने यह स्टेशन तब बनाया था जब उसे अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में शामिल नहीं किया गया था, क्योंकि पश्चिमी देशों को आशंका थी कि चीन का अंतरिक्ष कार्यक्रम उसकी सेना द्वारा चलाया जा रहा है। हालांकि अब चीन के पास दुनिया का इकलौता सक्रिय स्वतंत्र अंतरिक्ष स्टेशन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed