{"_id":"5dcb0f7a8ebc3e5b715efd7e","slug":"closed-lift-of-un-headquarter-will-be-operated-by-gandhi-solar-panel-electricity","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत द्वारा भेंट किए गए गांधी सोलर प्लांट से चलेगी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की लिफ्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत द्वारा भेंट किए गए गांधी सोलर प्लांट से चलेगी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की लिफ्ट
Fri, 22 Nov 2019 01:49 AM IST
संजीव कुमार झा
यूएन हिंदी समाचार
यूएन हिंदी समाचार
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरलता के संकट से जूझ रहे संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की बंद पड़ी हुई लिफ्टों को चलाने के लिए भारत द्वारा भेंट किए गए गांधी सोलर प्लांट से बनी बिजली का इस्तेमाल करने की योजना है। यूएन प्रमुख के प्रवक्ता स्टीफेन दुजारिक ने सोमवार को बताया कि गुटेरस ने भारत के इस तोहफे की खूब सराहना की है।
विज्ञापन
यूएन पिछले एक दशक में घाटे के सबसे गंभीर दौर से गुजर रहा है। इस बीच तरलता से निपटने के लिए मुख्यालय में की कुछ लिफ्टों को बंद किया गया है। गुटेरस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा, लिफ्टों का संचालन यूएन को अपने बजट से करना पड़ता है।
विज्ञापन
ऐसे में हम भारत की ओर से भेंट किए गए सोलर पैनल से बनने वाली बिजली के इस्तेमाल पर विचार कर रहे हैं। इस बिजली से लिफ्ट चलाने का सुझाव आया है। गुटेरस के प्रवक्ता स्टीफेन दुजारिक ने कहा, हम इस शानदार तोहफे के लिए भारत को शुक्रिया अदा करते हैं। इसके सकारात्मक उपयोग पर विचार किया जा सकता है। यूएन इन लिफ्टों को बंद कर सालाना करीब 14 हजार डॉलर की बचत कर रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान दुजारिक को यूएन की तरलता से निपटने के लिए कुछ अनोखे सुझाव भी दिये गए जिसमें कहा गया कि घास की कटाई वाली मशीन के खर्चे को बचाने के लिए जिनेवा स्थित मुख्यालय के बगीचे में भेड़ें छोड़ देनी चाहिए जो खाकर घास की कटाई कर देंगी। इस पर दुजारिक ने भी मजाकिया जवाब देते हुए कहा, हम न्यूजीलैंड के स्थाई मिशन में अपने दोस्त से बात करेंगे कि क्या उनके पास हमारे लिए कुछ है।