फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Climate talks poised for disaster fund deal to compensate poor nations

COP27: संयुक्त राष्ट्र जलवायु आपदा कोष के गठन पर बनी सहमति, गरीब देशों को मुआवजे पर समझौते की उम्मीद बढ़ी

Sun, 20 Nov 2022 05:21 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, शर्म अल-शेख।
एजेंसी, शर्म अल-शेख। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 20 Nov 2022 05:21 AM IST
सार

जलवायु आपदा से प्रभावित देशों की मदद के लिए वित्त पोषण की व्यवस्था पर शनिवार को एक नए प्रस्ताव का मसौदा प्रकाशित हुआ है। इसमें उन गरीब देशों को विशेष रूप से मदद करने की बात कही गई है जो जलवायु परिवर्तन के चलते सबसे बुरी तरह से प्रभावित हैं।

विज्ञापन
Climate talks poised for disaster fund deal to compensate poor nations
कॉप27 (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Twitter@COP27P

विस्तार

मिस्र में चल रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन कॉप27 में सबसे विवादास्पद मुद्दे गरीब देशों को मुआवजा देने के लिए आपदा कोष के गठन पर समझौते की उम्मीद बढ़ गई है। वार्ताकारों ने शनिवार को कहा कि उन्हें इस दिशा में संभावित सफलता मिल गई है।

विज्ञापन


मालदीव की पर्यावरण मंत्री अमिनाथ शौना ने कहा कि नुकसान और क्षति पर एक समझौता हुआ है, जिसे वार्ताकार अवधारणा बता रहे हैं। इस पर सभी देशों की मुहर लगनी है। यह समझौता होने का मतलब है कि हमारे जैसे देशों के ऐसे समधान होंगे जिनकी हम वकालत करते रहे हैं। नॉर्वे के जलवायु और पर्यावरण मंत्री एस्पेन बर्थ एइडे ने कहा कि हमारी तरफ से इस संबंध में प्रस्ताव पेश किया गया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के जलवायु मंत्री जेम्स शॉन ने कहा कि गरीब देश जिन्हें पैसा मिलेगा और अमीर देश जो पैसा देंगे दोनों इस प्रस्तावित समझौते के साथ हैं। थिंक टैंक ई3जी में जलवायु कूटनीति विशेषज्ञ एलेक्स स्कॉट कहते हैं, अगर इसे मंजूरी मिल जाती है तो यह गरीब देशों के लिए बड़ी जीत होगी जो दशकों से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पृथ्वी के तापमान को बढ़ाने में नगण्य भूमिका होने के बावजूद इन गरीब देशों को जलवायु परिवर्तन के चलते सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमजोर देशों पर ज्यादा ध्यान
जलवायु आपदा से प्रभावित देशों की मदद के लिए वित्त पोषण की व्यवस्था पर शनिवार को एक नए प्रस्ताव का मसौदा प्रकाशित हुआ है। इसमें उन गरीब देशों को विशेष रूप से मदद करने की बात कही गई है जो जलवायु परिवर्तन के चलते सबसे बुरी तरह से प्रभावित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed