फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Climate change extinction rate of butterflies is 13 times higher than that of bees more impact is seen in us

जलवायु परिवर्तन: तितलियों की विलुप्ति दर मधुमक्खियों की तुलना में 13 गुना अधिक, अमेरिका में दिख रहा ज्यादा असर

Tue, 11 Mar 2025 05:51 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 11 Mar 2025 05:51 AM IST
सार

तितलियों की विलुप्ति दर मधुमक्खियों की तुलना में 13 गुना अधिक पाई गई है। ये जीव न केवल परागण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं बल्कि अन्य जीवों और पक्षियों के लिए भी खाद्य स्रोत का काम करते हैं।

विज्ञापन
Climate change extinction rate of butterflies is 13 times higher than that of bees more impact is seen in us
तितलियों की विलुप्ति दर - फोटो : Meta AI

विस्तार

अमेरिका में तितलियों की संख्या तेजी से घट रही है। बीते दो दशकों में उनकी आबादी में 22 फीसदी की गिरावट आई है। यह खुलासा मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के ताजा अध्ययन में हुआ है। अध्ययन में 1.26 करोड़ तितलियों को शामिल किया गया, जिनमें 554 प्रजातियों का आकलन हुआ।
विज्ञापन


तितलियों की विलुप्ति दर
तितलियों की विलुप्ति दर मधुमक्खियों की तुलना में 13 गुना अधिक पाई गई है। ये जीव न केवल परागण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं बल्कि अन्य जीवों और पक्षियों के लिए भी खाद्य स्रोत का काम करते हैं। अध्ययन के अनुसार 20 वर्षों के दौरान तितलियों की 33 फीसदी प्रजातियों यानी 342 में से 114 की संख्या में भारी गिरावट आई। जबकि केवल 9 प्रजातियों की आबादी में वृद्धि देखी गई। 107 प्रजातियों में 50 फीसदी से अधिक की गिरावट पाई गई, जिनमें से 22 प्रजातियों की आबादी 90 फीसदी तक कम हो चुकी है। अमेरिका में सभी तितली परिवारों की संख्या घट रही है। प्रत्येक परिवार की 60 से 75 फीसदी प्रजातियों में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


और अधिक गंभीर हो सकते हैं हालात
शोधकर्ताओं ने बताया कि अमेरिका में कुल 650 प्रजातियों में से केवल 554 (85 फीसदी) काे अध्ययन में शामिल किया गया है। जबकि 342 प्रजातियों (53 फीसदी) से संबंधित पर्याप्त डेटा उपलब्ध था। विश्लेषण करने वाले विशेषज्ञों का मानना है कि तितलियों की वास्तविक गिरावट अध्ययन से भी अधिक गंभीर हो सकती है, क्योंकि दुर्लभ प्रजातियों के डेटा सीमित हैं और वे विशिष्ट आवासों में पाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलवायु परिवर्तन घटती आबादी का मुख्य कारण
शोधकर्ता वैज्ञानिकों ने जलवायु परिवर्तन को तितलियों की घटती आबादी का मुख्य कारण बताया है। इसके अलावा आवासों की कमी और कीटनाशकों के अधिक उपयोग को भी महत्वपूर्ण कारक माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed