फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Claim: Experts do not agree with PM KP Sharma Olis Yoga being born in Nepal

दावा: पीएम केपी शर्मा ओली के योग का जन्म नेपाल में होने से सहमत नहीं विशेषज्ञ

Thu, 24 Jun 2021 01:09 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काठमांडो
एजेंसी, काठमांडो Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 24 Jun 2021 01:09 AM IST
सार

  • योगाचार्य जीएन सरस्वती ने कहा, योग की उत्पत्ति भारतवर्ष में हिमालय क्षेत्र से हुई जिसमें भारत, नेपाल, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, तिब्बत, श्रीलंका, बांग्लादेश आदि शामिल थे।

विज्ञापन
Claim: Experts do not agree with PM KP Sharma Olis Yoga being born in Nepal
केपी शर्मा ओली - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने 21 जून को विश्व योग दिवस पर एक कार्यक्रम में यह दावा करके विवाद खड़ा कर दिया था कि योग का जन्म भारत में नहीं बल्कि उनके देश में हुआ था।

विज्ञापन


नेपाली योग विशेषज्ञ जीएन सरस्वती ने कहा, पूर्ण सत्य पर आधारित नहीं पीएम का दावा
हालांकि नेपाल के एक अग्रणी विशेषज्ञ इस विचार से सहमत नहीं दिखाई दिए। नेपाल के एक प्रमुख योग विशेषज्ञ योगाचार्य जीएन सरस्वती ने हालांकि कहा कि प्रधानमंत्री ओली का दावा पूर्ण सत्य पर आधारित नहीं है। 
विज्ञापन


योगाचार्य जीएन सरस्वती ने कहा, योग की उत्पत्ति भारतवर्ष में हिमालय क्षेत्र से हुई जिसमें भारत, नेपाल, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, तिब्बत, श्रीलंका, बांग्लादेश आदि शामिल थे। उन्होंने कहा, केवल लोकप्रियता के लिए, उचित अध्ययन के बिना ऐतिहासिक सत्य के बारे में नहीं बोलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओली ने योग का उद्भव नेपाल से बताने से पहले यह दावा करके भी विवाद खड़ा कर दिया था कि भगवान श्री राम का जन्म नेपाल के चितवन जिले के मादी क्षेत्र या अयोध्यापुरी में हुआ, न कि भारत के अयोध्या में। ओली की बातों से नेपाल के विशेषज्ञों का सहमत नहीं होना बताता है कि कार्यवाहक पीएम ऐतिहासिक झूठ परोसते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed