फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   CJP in Supreme Court over Imran Khan's statement! Had to give clarification when the dispute increased

'आपको देखकर खुशी हुई': सुप्रीम कोर्ट में इमरान खान पर दिए बयान को लेकर फंसे CJP! विवाद बढ़ा तो देनी पड़ी सफाई

Tue, 16 May 2023 04:54 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 16 May 2023 04:54 PM IST
सार

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने कानून प्रवर्तन एजेन्सी के 40 वाहन जलाने के साथ 14 सरकारी इमारतों को नष्ट कर दिए। समर्थकों ने जिन्ना हाउस से प्रचलित कॉर्प्स कमांडर हाउस में भी आग लगा दी। 

विज्ञापन
CJP in Supreme Court over Imran Khan's statement! Had to give clarification when the dispute increased
Umar Ata Bandial - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के चीफ जस्टिस उमर अता बंदियाल के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अभिवादन करने के बाद सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में इमरान खान को देखकर चीफ जस्टिस ने उन्हें कहा था कि आपको देखकर खुशी हुई। उनके इस बयान के बाद विपक्ष उनकी आलोचना कर रही है। 
विज्ञापन


अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में कोर्ट में उनकी पेशी के दौरान चीफ जस्टिस ने ये टिप्पणी की थी। पीएम शहबाज शरीफ की उपस्थिति में एक संघीय कैबिनेट की बैठक के दौरान पीएम ने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख को लेकर चीफ जस्टिस द्वारा ऐसी टिप्पणी करना देश के न्यायापालिका के ऊपर धब्बा लगाना है। 
विज्ञापन


आलोचनाओं के बाद चीफ जस्टिस बंदियाल ने अपनी सफाई में कहा- "इमरान खान का अभिवादन करने के बाद मेरी हर तरफ आलोचना हो रही है। हालांकि, मैं हमेशा इसी बोल का उपयोग करता हूं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा- "मैं सभी का इसी तरह से सम्मान करता हूं, क्योंकि सम्मान सभी के लिए बराबर है। सभी को सम्मान और शिष्टाचार का पाने का पूरा अधिकार है।" 

बता दें कि इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने कानून प्रवर्तन एजेन्सी के 40 वाहन जलाने के साथ 14 सरकारी इमारतों को नष्ट कर दिए। समर्थकों ने जिन्ना हाउस से प्रचलित कॉर्प्स कमांडर हाउस में भी आग लगा दी। 

इमरान की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को बंदियाल के नेतृत्व वाली सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय बेंज ने उन्हें जमानत दे दी थी। बंदियाल द्वारा इमरान खान को अभिवादन किए जाने के बाद पीएमएल(एन) के प्रमुख आयोजक मरियम नवाज सुप्रीम कोर्ट के बाहर चीफ जस्तीफ के इस्तीफा की मांग करने लगी। 

प्रधान मंत्री शरीफ के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने भी देश भर में 120 से अधिक मामलों का सामना कर रहे खान की गिरफ्तारी में बंदियाल के हस्तक्षेप की निंदा की है।कैबिनेट को संबोधित करते हुए शरीफ ने इसे न्याय का दोहरा मापदंड बताया। 


पाकिस्तान के रक्षा मंक्षी खवाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि अब समय आ गया है कि संसद इस स्थिति में अपनी संवैधानिक भूमिका निभाए।उन्होंने इस मामले पर संविधान के अनुच्छेद 209 के तहत सर्वोच्च न्यायिक परिषद को नोटिस भेजने के लिए एक संसदीय समिति के गठन की मांग की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed