फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Cigarette lighter helped france police in a murder case of Indian man

फ्रांस में भारतीय व्यक्ति की हत्या, सिगरेट के लाइटर से पुलिस को मिली बड़ी मदद

Tue, 04 Jun 2019 01:53 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Tue, 04 Jun 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
Cigarette lighter helped france police in a murder case of Indian man
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

फ्रांस की पुलिस का कहना है कि उन्हें उत्तरी फ्रांस में सड़क के किनारे एक बोरी में भारतीय व्यक्ति का शव मिला है। इस मामले में पुलिस को मृतक की जेब से मिले लाइटर से मदद मिली। पुलिस ने कहा कि हत्या के संदिग्ध एक अन्य भारतीय नागरिक के बेल्जियम में हिरासत में लिए जाने में ये लाइटर एक पर्याप्त सबूत साबित हुआ है।


loader

बीते साल अक्तूबर में एक मशीन ऑपरेटर बोर्बबर्ग में एक गड्ढे को साफ कर रहा था। उसी वक्त उसे वहां एक बोरी मिली, जिसमें विघटित शव था। उस शव के साथ ना तो कोई दस्तावेज मिला और ना ही मोबाइल फोन। इससे मृतक की मौत की स्थिति, लिंग और नागरिकता के बारे में पता लगाना काफी मुश्किल था।

मामले की जांच में जुटे जांचकर्ताओं का कहना है कि डीएनए और फिंगरप्रिंट से भी पहचान नहीं हो पा रही थी। लेकिन मृतक के ट्राउजर की जेब में एक लाइटर मिला। जिसपर 'कोरेग कैफे' लिखा मिला। इस हत्या के मामले में पुलिस को मिला यह पहला सबूत था। 

बीते साल जून से ही पुलिस बेल्जियम में रहने वाले भारतीय नागरिक दर्शन सिंह (42) की तलाश कर रही थी। लाइटर पर जिस कैफे का नाम मिला था वो बेल्जियम में काफी आम है। जो कि पीड़ित के घर के पास ही स्थित है। जांचकर्ताओं ने फिर एक टूथपेस्ट की सहायता से पीड़ित के डीएनए की पुष्टि की।

बेल्जियम में पुलिस अधिकारियों ने लापता व्यक्ति के शव की एक बार फिर से तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मार्च में ही इस लापता होने के मामले में एक अन्य भारतीय नागरिक से पूछताछ की थी। पुलिस को संदेह था कि उसी ने सिंह को मारा है।

इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने अन्य जानकारी देने से इनकार कर दिया। हालांकि फ्रांस की पुलिस ने मामले की फाइल बेल्जियम पुलिस को सौंप दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed