फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Christmas market Gunman killed by police in France

फ्रांस: क्रिसमस बाजार में लोगों पर हमला करने वाला बंदूकधारी ढेर, आईएस का दावा हुआ खारिज

Sat, 15 Dec 2018 01:24 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 15 Dec 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
Christmas market Gunman killed by police in France
फ्रांस में गोलीबारी - फोटो : Deseret News

फ्रांस की पुलिस ने क्रिसमस बाजार में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाले बंदूकधारी को मार गिराया है। घटना बीते मंगलार शाम की है। बंदूकधारी ऐतिहासिक शहर स्ट्रेसबर्ग के क्रिसमस बाजार में घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। इस घटना में दर्जनों लोग घायल भी हुए। 


loader

इससे पहले कहा जा रहा था कि हमलावर इस्लामिक संगठन का लड़ाका है। इस बात को अब फ्रांस की पुलिस ने खारिज कर दिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान चेरिफ चेकाट (29) के तौर पर की थी। वह स्ट्रेसबर्ग का ही रहने वाला था। जब वह गोलीबारी के बाद भाग रहा था तो सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी। 

अधिकारियों ने हमलावर को मार गिराने की खबर के बाद पुलिस और आम जनता की प्रतिक्रिया की सराहना की है। चेकाट को स्थानीय समय के अनुसार रात 9 बजे मारा गया है। मामले पर गृह मंत्री क्रिस्टोफे कास्टनर का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने उसे न्यूफोर्द इलाके में घूमते देखा था, उससे पूछताछ करने की कोशिश भी की गई लेकिन वह गोली चलाने लगा। जिसके बाद पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी और हमलावर को मार गिराया गया। 

मामले में दो और लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस बात की जानकारी आतंकवाद रोधी अभियोजक रेमी हीत्ज ने दी। वहीं मामले से जुड़े सूत्र ने बताया कि जहां यह घटना हुई वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को खूब शाबाशी भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed