{"_id":"63ab994d04d67710980b03ff","slug":"christmas-day-rains-floods-in-philippines-claim-13-lives-23-still-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"Philippines Floods: फिलीपींस में क्रिसमस के दिन हुई बारिश और बाढ़ से 13 लोगों की मौत, 23 अब भी लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Philippines Floods: फिलीपींस में क्रिसमस के दिन हुई बारिश और बाढ़ से 13 लोगों की मौत, 23 अब भी लापता
Wed, 28 Dec 2022 06:48 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, मनीला
एएनआई, मनीला
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 28 Dec 2022 06:48 AM IST
सार
भारी से आई बाढ़ ने केवल देश में कहर बरपाया बल्कि 45,000 से अधिक लोगों को बिना घर के कर दिया, ये लोग आश्रय केंद्रों में शरण लिए हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
फिलीपींस में क्रिसमस के दिन भारी बारिश हुई, जिससे अचानक बाढ़ जैसी स्थिति हो गई। अचानक आई बाढ़ ने 13 लोगों की जान ले ली, वहीं इसमें 23 लोग लापता हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को बाढ़ में लापता लोग मछुआरे हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, मंगलवार को नदियों के उफनने से बारह सड़कें जलमग्न हो गईं और प्रभावित क्षेत्र में 20 से अधिक स्थानों पर अभी भी बिजली नहीं है।
विज्ञापन
45000 से अधिक लोगों को बिना घर के
आपदा में काम करने वाली एजेंसी ने कहा कि भारी से आई बाढ़ ने केवल देश में कहर बरपाया बल्कि 45,000 से अधिक लोगों को बिना घर के कर दिया, ये लोग आश्रय केंद्रों में शरण लिए हुए हैं। कथित तौर पर लापता मछुआरे खराब मौसम से जुड़े खतरों के बावजूद समुद्र में चले गए थे, जिसके बाद उनके साथ यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
बारिश से कारण भूस्खलन होने की संभावना
देश के मौसम ब्यूरो, फिलीपीन एटमॉस्फेरिक, जियोफिजिकल एंड एस्ट्रोनॉमिकल सर्विसेज के अनुसार, भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने काफी नुकसान पहुंचाया है। प्रशासन ने आगे कहा कि कुछ क्षेत्रों में बारिश से कारण भूस्खलन होने की संभावना है, पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है। मनीला से लगभग 270 किमी (168 मील) दक्षिण-पूर्व में स्थित कैमरिन्स सुर में अलग-अलग घटनाओं में डूबने से एक वर्षीय लड़की और 64 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
लोगों को बचाव के प्रयास अभी भी जारी
मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, मिसामिस ऑक्सिडेंटल के दक्षिणी प्रांत में, चार अतिरिक्त लोगों के मारे जाने खबर सामने आई है, जिसमें एक 68 वर्षीय महिला भी शामिल है, जिसे बचाए जाने के बाद दिल का दौरा पड़ा था। आगे प्रशासन ने कहा कि बचाव के प्रयास अभी भी जारी हैं, वहीं कृषि को कितना नुकसान पहुंचा है इसका भी मूल्यांकन किया जा रहा है।