{"_id":"5c95cb76bdec22143e2c5f94","slug":"christchurch-attack-uae-thanked-new-zealand-prime-minister-for-supporting-muslim-community","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइस्टचर्च हमला: बुर्ज खलीफा पर बुर्के में दिखीं न्यूजीलैंड पीएम, यूएई ने जताया आभार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
क्राइस्टचर्च हमला: बुर्ज खलीफा पर बुर्के में दिखीं न्यूजीलैंड पीएम, यूएई ने जताया आभार
Sat, 23 Mar 2019 11:30 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
बुर्ज खलीफा पर दिखी न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री की तस्वीर
- फोटो : ANI
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न की हिजाब पहने हुए तस्वीर दुनिया की सबसे लंबी इमारत बुर्ज खलीफा पर शुक्रवार रात को नजर आई। ऐसा पिछले हफ्ते क्राइस्टचर्च पर हुए हमले को लेकर पीड़ितों के प्रति दिखाए गए समर्थन पर आभार व्यक्त करने के लिए किया गया था।
विज्ञापन
संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मखतूम ने ट्वीट कर कहा, 'न्यूजीलैंड आज मस्जिद हमलों के शहीदों के सम्मान में चुप हो गया है। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न आपका और न्यूजीलैंड का ईमानदारी और सहानुभूति के लिए धन्यवाद। इसने मुस्लिम समुदाय पर हुए आतंकी हमले के बाद दुनियाभर के 1.5 बिलियन मुसलमानों का सम्मान जीता है।'
विज्ञापन
शुक्रवार को न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च मस्जिद में हुए हमले में मारे गए लोगों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस हमले में 50 लोगों की मौत हो गई थी। यह घटना 15 मार्च को उस समय घटी थी जब मुस्लिम लोग मस्जिद के अंदर नमाज पढ़ रहे थे। शुक्रवार को मारे गए लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। वहीं वेलिंगटन मस्जिद में मानव श्रृंखला बनाई गई।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को अल नूर मस्जिद के इमाम ने कहा था कि न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों पर हुए भयानक हमले ने देशवासियों का दिल भले ही तोड़ दिया है लेकिन उनका हौंसला नहीं टूटा है। हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए शुक्रवार को अजान का सीधा प्रसारण किया गया। देश भर के लोगों ने टीवी पर दोपहर डेढ़ बजे अजान का सीधा प्रसारण देखा।
इस दौरान न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न समेत हजारों लोग अल नूर मस्जिद के सामने हैगले पार्क में एकत्र हुए थे। अल नूर मस्जिद के इमाम गमला फाउदा ने न्यूजीलैंड वासियों का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया था। उन्होंने हैगले पार्क में मौजूद करीब 20,000 लोगों की भीड़ के बीच कहा, ‘हमारा दिल टूटा है लेकिन हम नहीं टूटे। हम जीवित हैं। हम साथ हैं। हम किसी को हमें अलग नहीं करने देंगे।'
New Zealand today fell silent in honour of the mosque attacks' martyrs. Thank you PM @jacindaardern and New Zealand for your sincere empathy and support that has won the respect of 1.5 billion Muslims after the terrorist attack that shook the Muslim community around the world. pic.twitter.com/9LDvH0ybhD
— HH Sheikh Mohammed (@HHShkMohd) March 22, 2019