फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese students spying on their professors, job can go on speaking against Xi Jinping

अपने प्रोफेसरों की जासूसी कर रहे चीनी छात्र, जिनपिंग के विरुद्ध बोलने पर जा सकती है नौकरी

Sun, 03 Nov 2019 05:10 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस Published by: देव कश्यप Updated Sun, 03 Nov 2019 05:10 AM IST
विज्ञापन
Chinese students spying on their professors, job can go on speaking against Xi Jinping
छात्र की शिकायत के बाद प्रो. यू शेंगडॉन्ग को विवि से निकाल दिया गया। - फोटो : Twitter

चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग की विचारधारा को लेकर तानाशाही का आलम किस हद तक है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देश मेें विश्वविद्यालयों के छात्र उनके प्रोफेसरों पर बारीकी से जासूसी निगाह रख रहे हैं। इन स्नातक छात्रों की जासूसी नजर यदि सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के खिलाफ प्रोफेसर की कोई भी हरकत पकड़ ले तो समझिए कि प्रोफेसर की नौकरी गई।

विज्ञापन


सिचुआन विश्वविद्यालय का स्नातक छात्र पेंग वेइ 21 साल का है और रसायन विज्ञान की पढ़ाई कर रहा है। लेकिन वह एक खास मिशन पर है और पढ़ाई के साथ जासूसी भी कर रहा है। वह देश में बढ़ रहे छात्र सूचना अधिकारियों में से एक है जो अपने प्रोफेसरों की विचारधारा पर नजर रखते हैं। ये अधिकारी उन प्रोफेसरों को हटाने में मदद कर रहे हैं जो राष्ट्रपति जिनपिंग व सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के प्रति बेईमानी दिखा रहे हों। पेंग ने कहा, ‘यह हमारी जिम्मेदारी है कि शैक्षणिक वातावरण शुद्ध हो और प्रोफेसर को इसका अनुसरण करना है।’
विज्ञापन


शी का अभियान विरोधियों को खत्म कर विश्वविद्यालयों को पार्टी का गढ़ बनाना है। शियामन विवि में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रह चुके यू शेंगडॉन्ग ने कहा, ‘हर शिक्षक खतरे में हैं।’ शेंगडॉन्ग को एक छात्र की इस सूचना पर कि वे शी के नारे की आलोचना कर रहे हैं, नौकरी से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्टूडेंट इंफॉर्मरों को ट्रेनिंग

राष्ट्रपति शी जिनपिंग को जब से चीन का ताउम्र प्रमुख बनाते हुए उनकी विचारधारा को राष्ट्रीय मान्यता दी गई है तब से उनके कार्यकाल में छात्र सूचनाधिकारियों (स्टूडेंट इंफॉर्मर) का इस्तेमाल बढ़ा है। सैकड़ों छात्र इसकी बाकायदा ट्रेनिंग ले रहे हैं। प्रोफेसरों की जासूसी को लेकर विश्वविद्यालय विज्ञापन चिपका रहे हैं। इसके बदले छात्रों को स्कॉलरशिप, हाई ग्रेड, कम्युनिस्ट पार्टी में मौका देने का वादा किया जा रहा है।

शिक्षकों के लिए नैतिक नियमावली

चीन में शिक्षा मंत्रालय ने छात्र जासूसी पर कोई टिप्पणी करने के बजाय हर स्तर के शिक्षकों के लिए नैतिक नियमावली जारी की है। इसमें स्पष्ट है कि वे ऐसा कुछ न कहें जो पार्टी लाइन के खिलाफ हो। चॉन्गकिंग नॉर्मल यूनिवर्सिटी में साहित्य के प्रोफेसर टैंग युन (56) ने कहा कि उन्होंने शी के एक मुहावरे की बुराई की तो एक छात्र की शिकायत पर उनसे सभी प्रमाण पत्र छीनकर उन्हें लाइब्रेरी के काम में लगा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed