फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese scientists find traces of water in lunar soil brought by Chang’e-5 mission

चीन: वैज्ञानिकों को चांद की धूल में मिले पानी के निशान, चांग ई-5 यान द्वारा लाए गए नमूनों के शोध के बाद दावा

Wed, 24 Jul 2024 06:58 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 24 Jul 2024 06:58 PM IST
सार

वर्ष 2020 में चांद पर प्रक्षेपित किए जाने के बाद चांग ई-5 अंतरिक्ष यान धरती पर चंद्रमा की धूल लेकर वापस लौटा था। चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेस ने कहा है कि चीन के वैज्ञानिकों को धूल में जल मिश्रित अणु मिले हैं। 

विज्ञापन
Chinese scientists find traces of water in lunar soil brought by Chang’e-5 mission
चीन का चांद पर मिशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को चंद्रमा से लाई गई मिट्टी में पानी के निशान मिले हैं। चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेस (सीएएस) का कहना है कि चांग ई-5 अतंरिक्ष अभियान के तहत चांद से मिट्टी और चट्टानों के नमूने लाए गए थे। परीक्षण के बाद मिट्टी में पानी के कण मिले हैं। 

विज्ञापन


‘चांद की धूल में जल मिश्रित अणु मिले’
बीजिंग नेशनल लेबोरेट्री फॉर केंडेंस्ड मैटर फिजिक्स और इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स ऑफ सीएएस के इस संयुक्त शोध को ‘नेचर एस्ट्रोनॉमी’ पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। वर्ष 2020 में चांद पर प्रक्षेपित किए जाने के बाद चांग ई-5 अंतरिक्ष यान धरती पर चंद्रमा की धूल लेकर वापस लौटा था। सीएएस ने कहा है कि चीन के वैज्ञानिकों को चांद की धूल में जल मिश्रित अणु मिले हैं।  
विज्ञापन


चांद पर पानी की खोज
आपको बता दें कि वर्ष 2009 में भारत के ‘चंद्रयान-1’ अंतरिक्ष यान ने चांद के एक क्षेत्र में ऑक्सीजन और हाइड्रोजन के अणुओं के रूप में पानी होने के संकेत मिले थे। इसके बाद अमेरिका के अंतरिक्ष संस्थान नासा (NASA) ने भी चांद पर पानी से मिश्रित खनिजों के होने की पुष्टि की थी। वर्ष 2020 में नासा ने चांद के सूरज की रोशनी वाले क्षेत्र में पानी की खोज की घोषणा की थी। नासा ने स्ट्रैटोस्फेरिक ऑब्सजर्वेट्री फॉर इन्फ्रारेड एस्ट्रोनॉमी (एसओएफआईए) के आंकड़ों के आधार पर यह घोषणा की थी। एसओएफआईए ने चांद के क्लेवियस क्रेटर में पानी के अणुओं का पता लगाया था। बता दें कि क्लेवियस क्रेटर चांद के दक्षिणी गोलार्ध में स्थित सबसे बड़े गड्ढों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी रहेगा चीन का शोध
अब चीन के वैज्ञानिकों का कहना है कि चांद की मिट्टी के शोध के दौरान पानी के निशान मिले हैं। शोध में बताया गया है कि वैज्ञानिकों को मिट्टी के नमूनों में तश्तरी जैसी कुछ पारदर्शी चीजें मिलीं हैं। इन्हें चांद के अज्ञात खनिजों की श्रेणी में रखा गया है और खास बात यह है कि इनमें पानी से अणु हैं। एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने शोधकर्ताओं से कहा है कि चांद पर पानी होने के और भी अधिक सबूत ढूंढने के लिए शोध जारी रखें। चांग ई-5, चीन का पहला अंतरिक्ष अभियान है, जो चांद से मिट्टी और धूल क नमूने लेकर वापस लौटा था। इसके बाद चीन के चांग ई-6 अंतरिक्ष यान ने चांद के सुदूर क्षेत्र में कदम रखा था और वहां से करीब दो किलोग्राम मिट्टी और धूल के नमूने लेकर वापस लौटा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed