{"_id":"66319da23417e2d0c90c8543","slug":"chinese-scientist-who-revealed-first-sequence-of-covid-goes-on-strike-government-throws-him-out-of-laboratory-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"China: कोविड का पहला अनुक्रम बताने वाले चीनी वैज्ञानिक धरने पर, सरकार ने प्रयोगशाला से बाहर निकाला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China: कोविड का पहला अनुक्रम बताने वाले चीनी वैज्ञानिक धरने पर, सरकार ने प्रयोगशाला से बाहर निकाला
Wed, 01 May 2024 07:10 AM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, शंघाई।
एजेंसी, शंघाई।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 01 May 2024 07:10 AM IST
सार
China: विषाणु विज्ञानी झांग योंगझेन ने चीनी सोशल मीडिया मंच ‘वीबो’ पर यह पोस्ट लिखा था, लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया। झांग प्रयोगशाला से निकाले जाने के बाद विरोध स्वरूप उसके बाहर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
चीन का झंडा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन में कोविड-19 के वायरस का अनुक्रम प्रकाशित करने वाले प्रथम वैज्ञानिक झांग योंगझेन को अपनी प्रयोगशाला से बाहर निकाले जाने के बाद धरने पर बैठना पड़ा है। विषाणु विज्ञानी ने एक ऑनलाइन पोस्ट में लिखा कि उन्हें तथा उनकी टीम को अचानक पता चला कि उन्हें उनकी प्रयोगशाला से बाहर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि झांग ने सबसे पहले जनवरी 2020 की शुरुआत में कोविड-19 के वायरस का अनुक्रम प्रकाशित किया था। उन्हें प्रयोगशाला से बाहर निकालने का कदम दिखाता है कि चीन की सरकार किस तरह वैज्ञानिकों पर लगातार दबाव बना रही है और नियंत्रण रख रही है ताकि कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप से निपटने के उसके तरीके की समीक्षा नहीं हो सके। झांग ने चीनी सोशल मीडिया मंच ‘वीबो’ पर यह पोस्ट लिखा था, लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया। झांग प्रयोगशाला से निकाले जाने के बाद विरोध स्वरूप उसके बाहर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पोस्ट में लिखा कि वह बारिश के बावजूद बैठे हुए हैं। हालांकि उनसे जब मंगलवार को फोन के जरिये संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उनके लिए फोन पर बातचीत करना ‘असुविधाजनक’ है। दूसरी तरफ, झांग योंगझेन के एक साथी ने सोमवार को प्रदर्शन किए जाने की पुष्टि की थी।
विज्ञापन
बातचीत करना असुविधाजनक
विषाणु वैज्ञानिक झांग योंगझेन से जब मंगलवार को फोन के जरिये संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उनके लिए फोन पर बातचीत करना ‘असुविधाजनक’ है। हालांकि उनके एक साथी ने सोमवार को एक समाचार एजेंसी से बातचीत में प्रदर्शन किए जाने की पुष्टि की थी।