फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese President Xi Jinping is suffering from brain disease cerebral aneurysm Media reports claim

दावा: इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पिछले साल अस्पताल में हुए थे भर्ती

Tue, 10 May 2022 11:02 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 10 May 2022 11:02 PM IST
सार

2019 में इटली यात्रा के दौरान शी जिनपिंग के खराब स्वास्थ्य के कई संकेत मिले थे। इटली और फ्रांस यात्रा के दौरान देखा गया था कि उन्हें चलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

विज्ञापन
Chinese President Xi Jinping is suffering from brain disease cerebral aneurysm Media reports claim
चीनी के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिमागी बीमारी से ग्रस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में इसका दावा किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी राष्ट्रपति दिमागी बीमारी 'सेरेब्रल एन्यूरिज्म' का शिकार हैं। इतना ही नहीं, इसके कारण उन्हें 2021 के अंत में अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शी जिनपिंग ने इस बीमारी से बचाव के लिए सर्जरी की जगह पारंपरिक चीनी दवाओं से इलाज शुरू किया है।

विज्ञापन


लंबे समय से लगाई जा रही हैं अटकलें
बता दें कि चीनी राष्ट्रपति की तबीयत नासाज होने की अटकलें काफी समय से लगाई जाती रही हैं। इन अटकलों को तब और बल मिला जब शी जिनपिंग ने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक तक विदेशी नेताओं से मिलने से मना कर दिया था। इससे पहले 2019 में इटली यात्रा के दौरान शी जिनपिंग के खराब स्वास्थ्य के कई संकेत मिले थे। इटली और फ्रांस यात्रा के दौरान देखा गया था कि उन्हें चलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। फिलहाल चीनी सरकार की तरफ से इस बारे में कोई भी कभी भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


सेरेब्रल एन्यूरिज्म के बारे में जानें
मस्तिष्क में रक्त वाहिका का एक तरफ से कमजोर होकर गुब्बारे की तरह फूल जाना सेरिब्रल या ब्रेन एन्यूरिज्म कहलाता है। यह बीमारी मस्तिष्क के किसी भी भाग में हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बिमारी उन व्यक्तियों में ज्यादा पाई जाती है, जिनको उच्च रक्तचाप, अनुवांशिकीय रूप से नसों का कमजोर होना, संक्रमण, चोट और मस्तिष्कीय क्षति या ट्यूमर की समस्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खराब स्वास्थ्य की जानकारी सामने आई है। मॉस्को में रूसी विजय दिवस समारोह के आयोजन के दौरान कथित तौर पर उन्हें लंगड़ा कर चलते हुए देखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed