China: 'अमेरिका खुद साइबर हमलों का सबसे बड़ा अपराधी', बीजिंग ने वॉशिंगटन के दावों पर दी कड़ी प्रतिक्रिया
China: चीनी हैकरों के समूह को नष्ट करने के अमेरिका के दावों पर बीजिंग ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उसने कहा है कि वॉशिंगटन खुद साइबर हमलों का सबसे बड़ा अपराधी है और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजिंग ने गुरुवार को चीनी हैकरों के नेटवर्क को खत्म करने के वॉशिंगटन के दावे को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया। इससे एक दिन पहले राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नवाचार को बढ़ावा देने के प्रयासों को तेज करने का आह्वान किया। जिनपिंग का यह बयान अमेरिका और यूरोपीय संघ से लगातार बढ़ रहे तकनीकी प्रतिबंधों के मद्देनजर आया।
राष्ट्रपति जिनपिंग ने बुधवार को कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के पोलित ब्यूरो की चौबीस सदस्यीय बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, चीन को वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार बढ़ाना चाहिए। साथ ही वैज्ञानिक और तकनीकी आत्मनिर्भरता हासिल करनी चाहिए और प्रौद्योगिकियों के मुख्य भाग के साथ मुकाबला करना चाहिए।
नवाचार का लाभ उठाना जरूरी: शी जिनपिंग
साउथ चाइना मोर्निंग पोस्ट के मुताबिक, शी जिनपिंग ने यह भी कहा कि उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि औद्योगिक प्रणाली स्वायत्त, सुरक्षित और भरोसेमंद हो। शी ने कहा, उच्च गुणवत्ता वाले विकास को हासिल करने के नई उत्पादक शक्तियों पर फोकस करना आवश्यक है। नई उत्पादक शक्तियों को गति देने के लिए नवाचार का लाभ उठाना जरूरी है।
एफबीआई निदेशक ने किया ये दावा
उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब चीन की अर्थव्यवस्था मंदी के दौर से उबरने के लिए संघर्ष कर रही है। आर्थिक मंदी के चलते रोजगार के बाजार पर दबाव बढ़ रहा है। जबकि, अमेरिका की ओर से तकनीकी प्रतिबंध बढ़ा दिया गया है। चीन ने गुरुवार को एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर रे के दावे की आलोचना की। क्रिस्टोफर ने दावा किया था कि अमेरिकी अधिकारियों ने चीनी हैकरों के एक नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है, जो अमेरिका के सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाता था।
चीन के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
क्रिस्टोफर के दावों पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, चीन सभी प्रकार के साइबर हमलों का कड़ा विरोध करता है और उन पर सख्त कार्रवाई करता है। उन्होंने कहा, बिना किसी ठोस सबूत के अमेरिका गलत निष्कर्ष पर पहुंच गया और उसने चीन के खिलाफ निराधार आरोप लगाए हैं। यह बेहद गैर जिम्मेदाराना है और तथ्यों को पूरी तरह से तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। चीन इसका कड़ा विरोध करता है। उन्होंने कहा, अमेरिका खुद साइबर हमलों का सबसे बड़ा अपराधी है। उन्होंने अमेरिकी साइबर फोर्स कमांड ने खुले तौर पर एलान किया था कि उसके निशाने पर अन्य देशों के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे हैं।