फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese officials says America trying to crack China-Russia friendship

चीन-रूस की दोस्ती में दरार डालने की कोशिश कर रहा अमेरिका : चीनी अधिकारी

Sat, 17 Oct 2020 03:20 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 17 Oct 2020 03:20 AM IST
विज्ञापन
Chinese officials says America trying to crack China-Russia friendship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

चीन ने अमेरिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह चीन और रूस की दोस्ती में दरार डालने की कोशिश कर रहा है। चीन ने शुक्रवार को कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी दबाव झेलने के लिहाज से काफी मजबूत है।

विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने यह बात रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की कथित टिप्पणी पर एक सवाल के जवाब में कही। लावरोव ने एक बयान में कहा था कि रूस और चीन किसी भी परिस्थिति में पश्चिमी नियमों के अनुसार चलेंगे, इस तरह के विचार बहुत दोषपूर्ण है।
विज्ञापन



एक चैनल को दिए साक्षात्कार में लावरोव ने कहा था कि अमेरिका कूटनीतिक सिद्धांतों को दरकिनार कर रहा है और उसने रूस से चीन को नियंत्रित करने में मदद करने को कहा है। इस बारे में प्रतिक्रिया मांगे जाने पर झाओ ने कहा कि वाशिंगटन, बीजिंग और मास्को के बीच दरार डालने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झाओ ने कहा कि दोनों देशों के बीच दरार डालने की किसी देश की कोशिश के जवाब में लावरोव ने अनेक बार स्पष्ट रूप से विरोध जाहिर किया है। लावरोव ने इस तरह की कोशिशों की गहन आलोचना की है और बड़े देश इस तरह का व्यवहार नहीं करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed