फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese Naval warship docks in Colombo port after delay caused by Indian concerns news and updates

Sri Lanka: कोलंबो के बंदरगाह पहुंचा चीन का नौसैनिक युद्धपोत, हिंद महासागर में एंट्री पर भारत जता चुका है चिंता

Fri, 11 Aug 2023 12:58 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 11 Aug 2023 12:58 PM IST
सार

बताया गया है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का युद्धपोत एचएआई यांग 24 हाओ कोलंबो पोर्ट पर पहुंचा है। 129 मीटर लंबे इस पोत में 138 नौसैन्यकर्मी सवार हैं।

विज्ञापन
Chinese Naval warship docks in Colombo port after delay caused by Indian concerns news and updates
चीन का युद्धपोत। - फोटो : Social Media

विस्तार

चीन का एक नौसैनिक युद्धपोत शुक्रवार को कोलंबो के बंदरगाह पहुंच गया। गौरतलब है कि करीब एक साल पहले चीनी पोत के हिंद महासागर में एंट्री को लेकर भारत ने श्रीलंका से चिंता जाहिर की थी। इसके बाद से ही कोलंबो बंदरगाह पर किसी चीनी युद्धपोत के डॉक होने का यह पहला मामला है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का युद्धपोत एचएआई यांग 24 हाओ कोलंबो पोर्ट पर पहुंचा है। 129 मीटर लंबे इस पोत में 138 नौसैन्यकर्मी सवार हैं और इसका नेतृत्व कमांडर जिन शिन की तरफ से किया जा रहा है। यह युद्धपोत कल यानी शुक्रवार को कोलंबो बंदरगाह से रवाना हो जाएगा। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की तरफ से उठाई गई चिंताओं के बाद श्रीलंका ने इस युद्धपोत के कोलंबो में डॉकिंग के अनुमति के फैसले को टाल दिया था। पिछले साल अगस्त में भी चीन के एक बैलिस्टिक मिसाइल और सैटेलाइट ट्रैकिंग शिप- युआन वांग-5 के हंबनटोटा बंदरगाह पहुंचने को लेकर भारत ने श्रीलंका के सामने चिंता जाहिर की थी। भारत ने साफ किया था कि चीन के यह शिप भारत के रक्षा क्षेत्रों की जासूसी के लिए भेजे जा रहे हैं। हालांकि, तब भी चीनी पोत की डॉकिंग लंबे समय तक रोकने के बाद आखिरकार चीन ने इसे बंदरगाह पर रुकने की अनुमति दे दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत कर रहा निगरानी
कोलंबो बंदरगाह पर चीनी युद्धपोत पहुंचने के एक दिन बाद भारत ने शुक्रवार को कहा कि सरकार देश के सुरक्षा हितों पर प्रभाव डालने वाली किसी भी घटनाक्रम की सावधानीपूर्वक निगरानी करती है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा इसे लेकर हम सभी आवश्यक उपाय कर रहे हैं।


भारत की चिंताओं से चीन को किया सूचित...
श्रीलंका ने भारत की चिंताओं के बारे में चीन को सूचित किया और सुनिश्चित करने के लिए कहा कि वे भारत की तरफ से उठाई चिंताओं का ध्यान रखेंगे। हालांकि, ये किस तरह की चिंताएं थीं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed