फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese military irked by Indian naval ship's drills with Philippines navy

China: भारत-फिलीपींस नौसेना अभ्यास से चीन बेचैन, कहा- दो देशों को तीसरे देश की सम्प्रभुता का ख्याल रखना चाहिए

Thu, 28 Dec 2023 09:23 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बीजिंग Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 28 Dec 2023 09:23 PM IST
सार

भारत और फिलीपींस की नौसेना के बीच चल रहे सैन्य अभ्यास को लेकर चीन बेचैन दिखाई दे रहा है। चीन ने बयान देते हुए कहा कि दो देशों को अभ्यास के दौरान तीसरे देश की संप्रभुता का ख्याल रखना चाहिए। 

विज्ञापन
Chinese military irked by Indian naval ship's drills with Philippines navy
चीन का झंडा - फोटो : Social media

विस्तार

फिलीपींस की नौसेना के साथ भारतीय नौसैनिक जहाज के अभ्यास को लेकर चीन की सेना ने आपत्ति जताई है। बता दें दोनों देशों के नौसैनिक दक्षिण चीन सागर में अभ्यास कर  रही हैं। इस पर ऐतराज जताते हुए चीन की सेना ने गुरुवार को बयान जारी करते हुए कहा कि कई देशों के बीच रक्षा सहयोग से तीसरे देशों के हितों और क्षेत्रीय शांति को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन ने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि संबंधित देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग से तीसरे पक्ष के हितों को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। साथ ही कहा कि उन्हें क्षेत्रीय शांति को छेड़ना नहीं चाहिए। 
विज्ञापन


फिलीपींस के साथ सैन्य अभ्यास पर चीन बेचैन
बता दें चीन फिलीपींस और अन्य देशों के बीच सैन्य सहयोग को लेकर बेचैन दिखाई दे रहा है। विवादित दक्षिण चीन सागर के हिस्सों पर फिलीपींस और चीन की नौसेना अक्सर आमने-सामने रहते हैं। फिलीपींस की नौसेना ने इस महीने आरोप लगाया था कि चीनी जहाजों ने उसके जहाजों पर पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। इस महीने की शुरुआत में आईएनएस कदमत ने फिलीपींस की अपनी यात्रा के दौरान फिलीपींस नौसेना के एक अपतटीय गश्ती जहाज बीआरपी रेमन अलकराज के साथ दक्षिण चीन सागर में एक समुद्री अभ्यास में भाग लिया।
विज्ञापन


किसी देश का नाम लिए चीन ने कहा कि चाइना और फिलीपींस के बीच समुद्री विवाद बीजिंग और मनीला के बीच का मुद्दा है। उन्होंने कहा, चीन उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखेगा और राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और समुद्री अधिकारों और हितों की दृढ़ता से रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगा। उन्होंने दावा किया कि चीन की ओर से बार-बार दी गई चेतावनियों की परवाह न करते हुए फिलीपींस पक्ष ने चीन के दावे वाले क्षेत्रों में घुसपैठ करने के लिए एक जहाज भेजने पर जोर दिया। फिलीपींस का जहाज चीनी तटरक्षक जहाज से टकरा गया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed