{"_id":"62526b55c67f952bf60a5069","slug":"chinese-military-aircraft-entered-taiwan-air-defence-identification-zon","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी घुसपैठ: ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में घुसे चीन के चार विमान, अप्रैल में सातवीं बार की हिमाकत ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीनी घुसपैठ: ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में घुसे चीन के चार विमान, अप्रैल में सातवीं बार की हिमाकत
Sun, 10 Apr 2022 11:00 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:00 AM IST
सार
ताइवान ने वायु रक्षा क्षेत्र की सुरक्षा के लिए मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात किया है। अप्रैल महीने में ही यह सातवीं बार है जब चीनी विमान ताइवान के वायु क्षेत्र में देखे गए हैं।
विज्ञापन
चीनी लड़ाकू विमान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताइवान में चीन की नापाक हरकतें लगातार जारी हैं। एक बार फिर चीन के चार एयरक्राफ्ट ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में देखे गए हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, शुक्रवार को चीनी विमान शेनयांग जे-11 लड़ाकू जेट, शानक्सी वाई-8, सीएआईसी डब्ल्यूजेड-10 हेलीकॉप्टर व एमआई-17 कार्गो हेलीकॉप्टर को ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में देखा गया।
विज्ञापन
ये सभी विमान ताइवान के दक्षिणी-पश्चिम सेक्टर में दिखाई दिए। इसके बाद ताइवान की ओर से चीनी विमानों को चेतावनी जारी की गई। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि, उसने अपने वायु रक्षा क्षेत्र की सुरक्षा के लिए मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात किया है। ताइवान का कहना है कि, अप्रैल महीने में ही यह सातवीं बार है जब चीनी विमान ताइवान के वायु क्षेत्र में देखे गए हैं।
विज्ञापन
ताइवान पर अपना दावा करता है चीन
चीन लंबे समय से ताइवान पर अपना दावा करता आया है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में ताइवान पर चीन ज्यादा आक्रामक हुआ है। कई बार चीनी विमान ताइवान के रक्षा क्षेत्र में घुसपैठ कर चुके हैं। दरअसल, चीन, ताइवान और अमेरिका के बीच बढ़ रही नजदीकियों से भी चिंतित है। चीन का कहना है कि, अगर ताइवान और चीन के बीच कोई तीसरा देश आता है तो इसके अंजाम बुरे हो सकते हैं।
विज्ञापन