फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese man who works for CPEC are trafficking Pakistani girls

पाकिस्तान में रहने वाले चीनी लड़के कर रहे पाकिस्तानी लड़कियों की तस्करी

Sun, 05 May 2019 11:30 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 05 May 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
Chinese man who works for CPEC are trafficking Pakistani girls
सांकेतिक चित्र - फोटो : File Photo

चीन और पाकिस्तान की गहरी दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। चीन ने जब आतंकी मसूद अजहर को बचाया तो इस दोस्ती का सबूत भी दुनिया को मिल गया। चीन आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में सीपीईसी (चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे) का निर्माण कर रहा है। इस परियोजना के काम में भी चीनी नागरिक लगे हुए हैं। ऐसे में जाहिर है कि ये चीनी लोग पाकिस्तान में रह रहे हैं। 


loader

चीन और पाकिस्तान की गहरी दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। चीन ने जब आतंकी मसूद अजहर को बचाया तो इस दोस्ती का सबूत भी दुनिया को मिल गया। चीन आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में सीपीईसी (चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे) का निर्माण कर रहा है। इस परियोजना के काम में भी चीनी नागरिक लगे हुए हैं। ऐसे में जाहिर है कि ये चीनी लोग पाकिस्तान में रह रहे हैं। 

इसी बीच अब ऐसी कई खबरें आ रही हैं कि पाकिस्तान में रह रहे ये चीनी वहां की लड़कियों की तस्करी कर रहे हैं। इन लड़कियों से झूठी शादी कर इन्हें चीन ले जाया जाता है। और फिर वहां इन्हें देह व्यापार के धंधे में ढकेल दिया जाता है। केवल इतना ही नहीं शादी के बाद इन लड़कियों को चीनी भाषा का ज्ञान भी दिया जाता है। चीनी लड़के केवल मुस्लिम नहीं बल्कि ईसाई लड़कियों को भी निशाना बना रहे हैं। 

हाल ही में गुरुवार को फेडेरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) ने ऐसे गैंग को गिरफ्तार किया है, जो ईसाई लड़कियों की तस्करी कर उन्हें चीन ले जा रहा था। इन लड़कियों को झूठी शादी के नाम पर फंसाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एफआईए ने फैसलाबाद में हो रही एक शादी में छापा मारा और चांग नाम के चीनी दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। 

छापे के बाद लड़की के पिता जाहिद, शादी कराने वाले काशिफ, एक चीनी महिला और कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया। पाकिस्तान के उत्तरी पंजाब और लाहौर में छपी कई रिपोर्ट में कहा गया है कि झूठी शादी के बाद जिन पाकिस्तानी लड़कियों को चीन ले जाया जाता है, वहां उनके शरीर के अंग भी निकाल लिए जाते हैं।

जब एक पाकिस्तानी नेता ने संसद में इस मुद्दे को उठाया तो इस्लामाबाद स्थित चीनी दूतावास ने एक बयान जारी किया। जिसमें कहा गया कि चीन और पाकिस्तान दोनों कानून के शासन को मानते हैं। और मानव तस्करी और मानव अंगों की बिक्री का दृढ़ता से विरोध करते हैं। वहीं चीन ने इन रिपोर्ट को भ्रामक और आधारहीन बताया।

क्या कहती हैं रिपोर्ट?

इस मामले पर छपी मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि मानव तस्करी करने वाले चीनी नागरिक पाकिस्तान में अवैध मैचमेकिंग सेंटर चला रहे हैं। इन सेंटर के सहारे ये लोग गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी चीनी लड़कों से कराते हैं। यहां तक कि शादी का सारा खर्च उठाने की बात भी करते हैं। इसके बाद झूठी शादी कर लड़कियों को चीन ले जाते हैं। 

चीन-पाकिस्तान
चीन-पाकिस्तान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed