फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese hackers preparing cyber attack wreck havoc in usa attack on infrastructure warns fbi chief

USA: 'चीनी हैकर्स अमेरिका में ला सकते हैं तबाही', एफबीआई चीफ की चेतावनी- इंफ्रास्ट्रक्चर पर कर सकते हैं हमला

Thu, 01 Feb 2024 09:24 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 01 Feb 2024 09:24 AM IST
सार

चीनी साम्यवादी पार्टी पर अमेरिकी संसद की कमेटी को बताया कि चीनी हैकर्स अमेरिका के इंफ्रास्ट्रक्चर में सेंध लगा चुके हैं और चीन के इशारे पर अमेरिका में भारी तबाही ला सकते हैं। 

विज्ञापन
Chinese hackers preparing cyber attack wreck havoc in usa attack on infrastructure warns fbi chief
Cyber attack - फोटो : iStock

विस्तार

अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर रे ने चेतावनी दी है कि चीनी हैकर्स अमेरिका के अहम इंफ्रास्ट्रक्चर ठिकानों पर हमला कर तबाही ला सकते हैं। रे ने चीनी साम्यवादी पार्टी पर अमेरिकी संसद की कमेटी को बताया कि चीनी हैकर्स अमेरिका के इंफ्रास्ट्रक्चर में सेंध लगा चुके हैं और चीन के इशारे पर अमेरिका में भारी तबाही ला सकते हैं और अमेरिकी नागरिकों को बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं। 
विज्ञापन


इन जगहों को निशाना बना सकते हैं चीनी हैकर्स
एफबीआई चीफ ने कहा कि चीनी हैकर्स वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, इलेक्ट्रिक ग्रिड और तेल और नेचुरल गैस पाइलपाइंस को निशाना बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह देश की सुरक्षा और समृद्धि के लिए बड़ा खतरा है। चीन की सरकार ने अमेरिका में हैकिंग के आरोपों से पूर्व में इनकार किया था। क्रिस्टोफर रे ने बताया कि साइबर सिक्योरिटी के मामले में हमारी कुछ कमजोरियां हैं, जिसकी वजह से आसानी से चीनी हैकर्स ने सिस्टम की खामियों का फायदा उठाकर सेंध लगा दी है। अमेरिका की साइबर सिक्योरिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी के प्रमुख जीन ईस्टरली ने भी एफबीआई चीफ की आशंका का समर्थन किया।
विज्ञापन


अमेरिका-चीन तनाव को कम करने के लिए कर रहे बातचीत
एफबीआई निदेशक की चेतावनी ऐसे समय आयी है, जब अमेरिका और चीन, दोनों ही देश तनाव को कम करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और चीनी समकक्ष के बीच बैंकॉक में अहम बैठक हुई  थी। यह बैठक करीब 12 घंटे चली, जिसमें रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया के हालात, उत्तर कोरिया आदि विषयों पर बातचीत हुई थी। अमेरिका द्वारा भी चीनी हैकर्स के साइबर हमले को रोकने की कोशिश की जा रही है और इसके लिए कई संदिग्ध कोड को केंद्रीय डिवाइस से हटाया जा रहा है, लेकिन माना जाता है कि चीनी हैकर्स की पहुंच काफी गहरी है और अभी भी गंभीर खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed