बॉर्डर पर भारत-पाक के बीच तनाव को लेकर चीन ने दिया ये बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाकिस्तान के बीच एलओसी पर आए दिन हो रहे संघर्ष विराम के उल्लंघन और गोलाबारी के बीच चीन ने बयान दिया है। चीन विदेश मंत्रालय ने कहा, हम भारत-पाक नियंत्रण रेखा की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हम प्रासांगिक रिपोर्टों पर ध्यान देतें हैं इसलिए वर्तमान स्थिति को लेकर चिंचित हैं। भारत और पाकिस्तान पड़ोसी हैं, इसलिए चीन उनसे संयम बरतने के लिए कहता है। साथ ही ऐसे कार्यों से उन्हें बचना चाहिए जो तनाव बढ़ा सकते हैं। दोनों देश शांति से बातचीत के माध्यम से विवादों को हल कर सकते हैं।
Chinese Foreign Ministry on India-Pak LoC situation: We note relevant reports&are concerned about current situation. As neighbor of India&Pakistan, China calls on them to exercise restraint, avoid actions that might escalate tensions,peacefully resolve disputes through dialogue.
— ANI (@ANI) December 27, 2019विज्ञापन
बता दें कि चीन के विदेश मंत्रालय का यह बयान उस समय आया है जब भारतीय सेना ने उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले बारामुला के उड़ी सेक्टर में अपने साथी की शहादत का 48 घंटे से भी कम समय में बदला लेते हुए जवाबी कार्रवाई में छह पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया।
गुरुवार रात भारतीय सेना ने पाक के चार सैनिक पुंछ और राजौरी जिले के विभिन्न सेक्टरों में जवाबी कार्रवाई में मार गिराए थे और दो पाक सैनिकों को गुरुवार दोपहर उड़ी सेक्टर में मार गिराया था। इससे पहले बुधवार को पाकिस्तानी गोलाबारी में एक जेसीओ शहीद हो गए थे। चुरंडा गांव में एक महिला की भी मौत हुई थी।
पाकिस्तान की ओर से गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी एलओसी पर उड़ी सेक्टर और पुंछ-राजौरी में गोलाबारी की गई। सुबह साढ़े नौ बजे सेना की अग्रिम चौकियों के साथ ही सिलिकूट, चुरंडा और आस-पास के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोले दागे गए। सेना ने भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। इसमें पाकिस्तान के छह सैनिक मारे गए। पाकिस्तान के कुछ पोस्ट को भी नुकसान पहुंचा है।
बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने उड़ी सेक्टर के सिलिकूट, हथलंगा, मोथल, सोवरा, बालकोट, चुरंडा और आस-पास के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की थी। वहीं, एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से लगातार दूसरे दिन पुंछ जिले के कृष्णा घाटी व मनकोट सेक्टर में गोलाबारी की गई।