{"_id":"5f39a0248ebc3e9ff92c39e0","slug":"chinese-foreign-minister-wang-yi-visiting-round-tibet-and-border-areas-last-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पिछले सप्ताह तिब्बत और सीमावर्ती इलाकों का किया दौरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पिछले सप्ताह तिब्बत और सीमावर्ती इलाकों का किया दौरा
Mon, 17 Aug 2020 02:37 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 17 Aug 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
चीन के विदेश मंत्री वांग यी
- फोटो : एएनआई
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पिछले सप्ताह तिब्बत और सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया और क्षेत्र की सुरक्षा व स्थिरता के साथ देश के समग्र विकास पर जोर दिया। चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के स्टेट काउंसिलर वांग ने तिब्बत के पार्टी सचिव वू यिंगजी और तिब्बत क्षेत्रीय सरकार के चेयरमैन क्झिाला व अन्य नेताओं से मुलाकात की। गौरतलब है कि चीन के शीर्ष नेता व अधिकारी साल में एक बार तिब्बत का दौरा करते हैं, लेकिन विदेश मंत्री का यह दौरा काफी चौंकाने वाला माना जा रहा है।
स्थानीय अखबार के मुताबिक, वांग ने कहा कि चीनी सरकार तिब्बत के लोगों के साथ मिलकर काम करना चाहती है ताकि क्षेत्र में स्थिरता, चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा और बाहरी दुनिया के साथ तिब्बत का सहयोग सुनिश्चित किया जा सके। वांग ने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय स्थिति को लेकर भी चर्चा की, जिसमें अमेरिका के साथ राजनयिक, राजनीतिक और कारोबारी तनाव पर भी बात हुई।