{"_id":"5fcd46b0348be73cf675bbd7","slug":"chinese-court-orders-to-return-the-statue-of-1000-year-old-buddha","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन की अदालत ने दिए 1000 साल पुरानी बुद्ध की प्रतिमा लौटाने के आदेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन की अदालत ने दिए 1000 साल पुरानी बुद्ध की प्रतिमा लौटाने के आदेश
Mon, 07 Dec 2020 02:31 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 07 Dec 2020 02:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के सैंमिंग इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ने डच कलेक्टर को 1995 में गायब हुई बुद्ध की प्रतिमा को वापस करने का आदेश दिया है। चीन की अदालत ने डच कलेक्टर, ऑस्कर वैन ओवरिम के नाम आदेश जारी करते हुए 30 दिनों के भीतर प्रतिमा वापस करने को कहा है।
विज्ञापन
फुजियान के दक्षिण-पूर्व में स्थित यांगचुन गांव के लोगों का कहना है कि यह मूर्ति 1000 साल पुरानी है, जो साल 1995 में चोरी हो गई थी। वहीं डच कलेक्टर का कहना है कि उन्होंने यह मूर्ति हांगकांग से साल 1996 में खरीदी थी। यह वो मूर्ति नहीं है जिसके मालिकाना हक का दावा यांगचुन गांव लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक, गायब हुई प्रतिमा में झांग गोंग झूशी और पैट्रिआर्क झांग गोंग के अवशेष हैं, जो सोंग राजवंश के दौरान बीमारियों के इलाज में मदद करने के लिए इस्तेमाल होते थे। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार 2015 में हंगरी के एक प्रदर्शनी में यह मूर्ति दिखाई दी थी। 3 साल तक चली इस कानूनी ल?ाई के बाद यह फैसला लिया गया कि यांगचुन गांव के लोगों को मूर्ति का मालिकाना हक दिया जा सकता है।
विज्ञापन