{"_id":"5c413ad7bdec2273261abd6d","slug":"chinese-company-forced-employees-to-crawl-on-road-as-punishment-for-not-completing-targets","type":"story","status":"publish","title_hn":"टारगेट नहीं हुआ पूरा तो कर्मचारियों को सड़क पर घुटनों के बल चलने पर किया मजबूर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
टारगेट नहीं हुआ पूरा तो कर्मचारियों को सड़क पर घुटनों के बल चलने पर किया मजबूर
Fri, 18 Jan 2019 08:02 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 18 Jan 2019 08:02 AM IST
विज्ञापन
चीनी कंपनी ने कर्मचारियों को घुटनों के बल चलाया
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुत से कर्मचारियों को उनके बॉस द्वारा एक टारगेट दिया जाता है। जिसे उन्हें एक महीने या साल के अंदर पूरा करना होता है। यदि आप ऐसे कर्मचारी हैं जो समय पर अपना टारगेट पूरा नहीं कर पाते हैं तो शुक्र मनाइये कि आप किसी चीनी कंपनी में नहीं बल्कि भारतीय कंपनी में काम करते हैं। चीन की एक कंपनी गलत कारणों की वजह से इन दिनों सुर्खियों में है।
विज्ञापन
चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को जबरन सड़क पर घुटनों के बल चलने के लिए मजबूर किया क्योंकि वह अपने सालभर के टारगेट को पूरा करने में असफल रहे थे। कर्मचारियों को व्यस्त रोड पर घुटनों के बल चलना पड़ा जबकि एक आदमी आगे एक झंडा लेकर चल रहा था। सौभाग्य से यह प्रक्रिया तब बंद हुई जब पुलिस ने हस्तक्षेप किया लेकिन तब तक वीडियो ऑनलाइन जा चुकी थी।
विज्ञापन
वीडियो में दिख रहा है कि पैदल यात्री कर्मचारियों की यह हालत देखकर हैरान रह गए। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी को इस घटना के बाद अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। वीडियो ऑनलाइन पोस्ट होने के बाद इस असंवेदनशील व्यवहार के कारण कंपनी के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा है। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि ये कंपनियां जो अपने कर्मचारियों की गरिमा को रौंद रहा हैं वह बंद हो जाएंगी।'
विज्ञापन
कुछ लोगों ने कर्मचारियों को चुपचाप इस तरह का व्यवहार सहने की वजह से टारगेट किया। एक शख्स ने कहा, 'वह कैसे पैसों के लिए अपनी गरिमा को इतने नीचे गिरा सकते हैं?' वैसे यह पहली बार नहीं है जब चीनी कंपनी ने अपने कर्मचारियों को इस तरह की अपमानजनक सजा दी हो। पिछली बार चीनी कंपनी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें टारगेट पूरा न करने वाले कर्मियों को थप्पड़ मारे गए थे।
This Chinese company has a humiliating punishment for employees who fail to meet their targets. pic.twitter.com/cVod5xyXvI
— SCMP News (@SCMPNews) January 16, 2019