फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese Communist Party will make President Xi Jinping more powerful

China: राष्ट्रपति शी को और शक्तिशाली बनाएगी उनकी पार्टी, रिकॉर्ड तीसरी बार या उससे ज्यादा समय तक पद पर रहेंगे

Mon, 12 Sep 2022 01:11 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 12 Sep 2022 01:11 AM IST
सार

विश्लेषकों का कहना है कि कांग्रेस में सीपीसी के संविधान में बदलाव के बाद राष्ट्रपति शी की स्थिति और मजबूत हो जाएगी। सीपीसी के नीति निर्धारक 25 सदस्यीय पोलित ब्यूरो की पिछले शुक्रवार को हुई बैठक में जोर देकर कहा गया कि सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस बेहद महत्वपूर्ण समय में हो रही है।

विज्ञापन
Chinese Communist Party will make President Xi Jinping more powerful
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सत्ताधारी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की पांच साल में एक बार होने वाली कांग्रेस अगले महीने होगी। इसमें राष्ट्रपति शी जिनपिंग को और शक्तिशाली बनाने की पूरी तैयारी है। कांग्रेस राष्ट्रपति शी जिनपिंग को रिकॉर्ड तीसरी बार या उससे ज्यादा समय तक पद पर रहने की शक्ति प्रदान करेगी।

विज्ञापन


विश्लेषकों का कहना है कि कांग्रेस में सीपीसी के संविधान में बदलाव के बाद राष्ट्रपति शी की स्थिति और मजबूत हो जाएगी। सीपीसी के नीति निर्धारक 25 सदस्यीय पोलित ब्यूरो की पिछले शुक्रवार को हुई बैठक में जोर देकर कहा गया कि सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस बेहद महत्वपूर्ण समय में हो रही है। शी जिनपिंग के मजबूत नेतृत्व में हो रही कांग्रेस में पूरी पार्टी और चीनी जनता को एकजुट कर उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। बैठक में स्पष्ट संकेत दिया गया कि शी जिनपिंग ही पार्टी का नेतृत्व करेंगे। उनका इस पद पर बने रहना सीपीसी की नीति में बड़ा बदलाव है। अब तक संस्थापक माओ के अलावा सभी को पांच साल के दो कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त किया जाता रहा है।
विज्ञापन


पार्टी चेयरमैन का रुतबा कर सकते हैं हासिल
पोलित ब्यूरो की बैठक के बाद जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि 20वीं बैठक में पार्टी के संविधान में बदलाव मौजूदा हालात में जरूरी है। संविधान परिवर्तन के बाद अनुमान लग रहे हैं कि अब तक महासचिव, सेना के अध्यक्ष और राष्ट्रपति पद पर रहे शी जिनपिंग और ताकत हासिल कर पार्टी चेयरमैन का तमगा कब्जा सकते हैं। एक सदी पुरानी पार्टी में अब तक संस्थापक माओ के पास ही यह रुतबा रहा है। कांग्रेस में प्रधानमंत्री ली केकियांग को सेवानिवृत्त किया जाएगा और अन्य नए अधिकारियों की नियुक्ति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed