फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese authorities arrest another activist for questioning zero COVID policy

चीन में दमन : जीरो कोविड नीति पर सवाल उठाने वाला एक और व्यक्ति गिरफ्तार, दुनियाभर में हो रही आलोचना

Fri, 06 May 2022 01:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 06 May 2022 01:43 PM IST
सार

चीन की कठोर कोविड नीति की पूरी दुनिया के स्वास्थ्य विशेषज्ञ आलोचना कर रहे हैं, लेकिन चीन पर इनका कोई असर नहीं हो रहा है और वह अपनी इस नीति पर अडिग है।

विज्ञापन
Chinese authorities arrest another activist for questioning zero COVID policy
चीन की जीरो कोविड नीति के तहत संक्रमितों को मेटल के इन बॉक्स में रखा जाता है - फोटो : video grab

विस्तार

कोरोना की नई लहर से जूझ रहे चीन ने अपनी जीरो कोविड नीति का विरोध करने वालों की धरपकड़ शुरू कर दी है। चीनी अधिकारियों ने शंघाई में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसने देश की नीतियों का विरोध किया था। 

विज्ञापन

चीन की कठोर कोविड नीति की पूरी दुनिया के स्वास्थ्य विशेषज्ञ आलोचना कर रहे हैं, लेकिन चीन पर इनका कोई असर नहीं हो रहा है और वह अपनी इस नीति पर अडिग है। इतना ही नहीं इसका विरोध करने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हाल ही में एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें बताया गया कि जीरो कोविड नीति के तहत चीन में किस तरह से मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। 
विज्ञापन

चीनी नागरिक जी शियाओलोंग को शंघाई के पुडोंग जिले में उसके यनलॉर्ड रिवरसाइड अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया। उन्हें और उनकी पत्नी को जबरदस्ती हिरासत में ले लिया गया था। स्थानीय मीडिया के अनुसार, उन्हें तीन दिनों तक हिरासत में रखा गया और फिर लंबी पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन के प्रमुख शहरों में कोरोना का कहर जारी है। इस बीच,  देश के शीर्ष नेतृत्व ने वैज्ञानिक और प्रभावी महामारी नियंत्रण नीति पर अमल कर कोरोना संक्रमण के खिलाफ 'जंग जीतने की कसम खाई है। उनका कहना है कि यह समय की कसौटी पर खरी उतरेगी। इस जंग में जीतने का संदेश चीन के शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अध्यक्षता में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो की स्थायी समिति की बैठक में दिया।
चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि सरकार देश की बहुप्रचारित शून्य-कोविड नीति को ही देश को महामारी से बाहर लाने का श्रेय देती है। देश में तेजी से बढ़ते कोरोना फिर से बड़े पैमाने पर लॉकडाउन को मजबूर कर रहे हैं। 2020 में भी ऐसे हालात बने थे। कोरोना अपने रूप बदलता रहता है, इसलिए चीनी सरकार किसी तरह की ढिलाई के लिए तैयार नहीं है। 


चीन ने एशियन गेम स्थगित किए
देश में बढ़ते कोरोना मामलों के चलते चीन ने एशियन गेम्स के 19वें संस्करण को आगामी आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। चीनी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोरोना महामारी के चलते यह फैसला लिया गया है। आने वाले समय में एशियन गेम्स के आयोजन के लिए नई तारीखों का एलान किया जाएगा। एशियन गेम्स का 19वां संस्करण चीन के ग्वांगझू में 10 सितंबर से 25 सितंबर के बीच आयोजित होना था। एशिया की ओलंपिक परिषद ने एशियन गेम्स को स्थगित करने के पीछे कोई वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के कारण एशियन गेम्स को स्थगित किया गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed