फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese author Feng Fang facing threats for her Wuhan Diary which described situation of Wuhan during COronavirus Lockdown

आलोचनाओं से घिरी 'वुहान डायरी' की लेखिका को मिल रही जान से मारने की धमकी

Wed, 22 Apr 2020 08:20 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 22 Apr 2020 08:20 PM IST
सार

कोविड-19 का केंद्र बन कर उभरे चीन के शहर वुहान को संक्रमणमुक्त करने के लिए सील कर दुनिया से अलग कर दिए जाने के बाद, चीनी लेखिका फेंग फांग ने अपने गृह नगर में कोरोना वायरस त्रासदी के बारे में चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर 'वुहान डायरी' लिखनी शुरू की। उस दौरान के हालात को बयान करती फेंग की इस ऑनलाइन डायरी को लेकर अब वहां बवाल शुरू हो गया है और तो और उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिलने लगी हैं। 

विज्ञापन
Chinese author Feng Fang facing threats for her Wuhan Diary which described situation of Wuhan during COronavirus Lockdown
फेंग फांग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वुहान डायरी में शहर के माहौल का जिक्र करने के बाद जब उन्होंने सरकारी बदइंतजामों के बारे में लिखना शुरू किया तो बवाल मच गया। फेंग ने अपनी डायरी में सरकारी व्यवस्थाओं की दुर्दशा का जिक्र करते हुए लिखा- अस्पतालों में जगह नहीं है, मरीज भगाए जा रहे हैं, मास्क और चिकित्सा उपकरणों की कमी है। अपने एक डॉक्टर मित्र के हवाले से फेंग ने लिखा कि, उन्होंने अपने अधिकारी से कहा कि यह बीमारी इंसान से इंसान के बीच बहुत तेजी से फैल रही है, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन


फेंग ने एक इंटरव्यू में इसका जिक्र करते हुए कहा, 'मैंने सच्चाई लिखना जारी रखा और अब मुझे जान से मार देने की धमकियां मिल रही हैं।' बता दें कि चीन में मीडिया पर सख्त पाबंदियां हैं। फेंग की इस डायरी को लेकर अमेरिका सहित कई देशों ने चीन पर सवाल खड़े किए। इसके बाद फेंग की समस्याएं बढ़ गईं। कुछ लोगों ने तो उन्हें देश विरोधी तक कह डाला। आरोप लग रहा है कि उन्होंने इस डायरी के माध्यम से दूसरे देशों को चीन के खिलाफ इस्तेमाल होने वाला हथियार दे दिया है। उन पर पैसे लेकर यह डायरी लिखने का आरोप भी लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

76 दिन चला था लॉकडाउन

बता दें कि चीन के वुहान में कोरोना वायरस का पहला मामला पिछले साल दिसंबर में सामने आया था। 23 जनवरी को यहां बेहद सख्त लॉकडाउन किया गया था जो आठ अप्रैल तक यानी 76 दिन तक चला था। चीन सरकार के मुताबिक अब वहां स्थिति सामान्य है। इसी लॉकडाउन के दौरान फेंग ने वुहान डायरी लिखनी शुरू की थी। चीन में कोरोना वायरस के कुल 82 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। यहां बीते दिनों 30 नए मामले सामने आए हैं। यहां इस जानलेवा महामारी की वजह से 4,632 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां अभी भी कोरोना वायरस के 1005 सक्रिय मामले हैं, इनमें से 78 की स्थिति गंभीर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed