फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese astronauts returned safely to Earth after six months, China's mission Shenzhou was successful

Shenzhou-18: छह महीने बाद पृथ्वी पर सुरक्षित लौटे चीनी अंतरिक्ष यात्री, कामयाब रहा चीन का मिशन शेनझोउ

Mon, 04 Nov 2024 01:07 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: बशु जैन Updated Mon, 04 Nov 2024 01:07 PM IST
सार

चीन ने अपने मानव युक्त मिशन शेनझोउ 18 को इस साल अप्रैल में लाॅन्च किया था। तीनों अंतरिक्ष यात्री 192 तक दिन तक निचली कक्षा में रहे और उसका शेनझोउ-18 मानवयुक्त मिशन सफल रहा।

विज्ञापन
Chinese astronauts returned safely to Earth after six months, China's mission Shenzhou was successful
अंतरिक्ष विमान में मौजूद तीनों यात्री और विमान शेनझोउ-18 (वीडियो ग्रैब) - फोटो : यू-ट्यूब - फोटो : यू-ट्यूब वीडियो @AssociatedPress

विस्तार

पृथ्वी की निचली कक्षा में अंतरिक्ष केंद्र बना रहे चीन को अपने मिशन शेनझोउ 18 में बड़ी कामयाबी मिली है। चीन की महत्वाकांक्षी परियोजना शेनझोउ-18 के तहत अंतरिक्ष में गए तीन अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आए हैं। चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी (सीएमएसए) के मुताबिक चीन के अंतरिक्ष यान शेनझोउ -18 का कैप्सूल तीनों अंतरिक्ष यात्री कमांडर ये गुआंगफू, ली कांग और ली गुआंगसु को लेकर बीजिंग समयानुसार सुबह 1.24 बजे उत्तरी चीन के इनर मंगोलिया के डोंगफेंग में सुरक्षित उतरा। 
विज्ञापन


192 दिन रहे अंतरिक्ष में रहे तीनों यात्री
चीन की अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक तीनों अंतरिक्ष यात्री 192 तक दिन तक निचली कक्षा में रहे और उसका शेनझोउ-18 मानवयुक्त मिशन सफल रहा। इसके साथ ही मिशन के कमांडर ये गुआंगफू ने भी नया रिकॉर्ड कायम किया है। वह एक वर्ष से अधिक समय तक अंतरिक्ष में रहने वाले पहले चीनी अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं। इससे पहले वह अक्तूबर 2021 से अप्रैल 2022 तक चीन के शेनोझोउ 13 मिशन में भी शामिल रहे चुके हैं। 
विज्ञापन


अंतरिक्ष में उगाए चेरी टमाटर और सलाद पत्ता
अंतरिक्ष में गए एक और यात्री ली गुआंगसू ने बताया कि मिशन के दौरान उन्होंने दो प्रकार के पौधे उगाए। इसमें चेरी टमाटर और सलाद पत्ता शामिल रहे। उन्होंने भोजन के लिए कुछ सलाद पत्ते भी एकत्र किए थे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अंतरिक्ष में ताजी सब्जियां खाना एक वरदान है। हरे पौधों ने हमारे व्यस्त काम में भी हरियाली और खुशियां बिखेरीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल में भेजा था मानव युक्त मिशन 
चीन ने अपने मानव युक्त मिशन शेनझोउ 18 को इस साल अप्रैल में लाॅन्च किया था। इस मिशन के दौरान शेनझोउ-18 चालक दल ने वैज्ञानिक प्रयोग कैबिनेट और अतिरिक्त पेलोड का उपयोग सूक्ष्मगुरुत्व, अंतरिक्ष पदार्थ विज्ञान, अंतरिक्ष जीवन विज्ञान, अंतरिक्ष चिकित्सा और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में बुनियादी भौतिकी के क्षेत्रों में दर्जनों प्रयोग करने के लिए किया। तीनों की तीन अन्य चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने मदद भी की। चीन हर छह महीने में अपने चालक दल को बदल देता है। 


बनाया खुद का स्पेस स्टेशन
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर किए जाने के बाद चीन ने अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाया। इसका संचालन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी - चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की सैन्य शाखा करती है। चीन के अंतरिक्ष केंद्र में दो रोबोटिक भुजाएं हैं। इसमें एक लंबी भुजा में अंतरिक्ष से उपग्रहों सहित अन्य वस्तुओं को पकड़ने की क्षमता है। इसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता पैदा कर दी थी। हाल ही में चीन ने अंतरिक्ष कार्यक्रमों के आगे विकास के लिए अपनी योजनाओं की घोषणा की थी। जिसमें अगले कुछ दशकों में चीन के लिए मानवयुक्त चंद्र मिशन का प्रक्षेपण, चंद्र अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण, रहने योग्य ग्रहों और बाह्य-ग्रहीय जीवन की खोज शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed