फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese army told the 15th round of indo china Core Commander level meeting positive

सीमा विवाद: 15वें दौर की कोर कमांडर स्तर बैठक को चीनी सेना ने बताया सकारात्मक, तीसरे पक्ष की दखलंदाजी का किया विरोध

Thu, 31 Mar 2022 10:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 31 Mar 2022 10:19 PM IST
सार

चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वू कियान ने कहा कि चीन और भारत बातचीत के माध्यम से सीमा मुद्दे को ठीक तरह से संभालने के लिए आपस में सहमत हुए हैं। उन्होंने ये टिप्पणी भारत-प्रशांत सुरक्षा मामलों पर अमेरिकी सहायक रक्षा सचिव एली रैटनर के बयान पर दी। 
 

विज्ञापन
Chinese army told the 15th round of indo china Core Commander level meeting positive
भारत-चीन - फोटो : iStock

विस्तार

भारत और चीन के बीच सीमा पर चल रही तनातनी जल्द ही खत्म हो सकती है। चीनी सेना ने इसके संकेत दिए हैं। लद्दाख गतिरोध से संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए भारत और चीन की सेनाओं के बीच हाल ही में 15वें दौर की कोर कमांडर स्तर की बातचीत हुई थी। गुरुवार को चीनी सेना ने कहा कि ये बातचीत सकारात्मक रही है। इस दौरान चीनी सेना ने इस मसले पर तीसरे पक्ष की दखलंदाजी से तौबा किया है।  

विज्ञापन


चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वू कियान ने कहा कि चीन और भारत बातचीत के माध्यम से सीमा मुद्दे को ठीक तरह से संभालने के लिए आपस में सहमत हुए हैं। उन्होंने ये टिप्पणी भारत-प्रशांत सुरक्षा मामलों पर अमेरिकी सहायक रक्षा सचिव एली रैटनर के बयान पर दी। 
विज्ञापन


एली रैटनर ने कहा था कि भारत वास्तविक नियंत्रण रेखा  (एलएसी) पर चीन की गंभीर चुनौती का सामना कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा था कि हम भारत को चीन से लगती सीमा (एलएसी) के लिए जरूरी सहयोग जारी रखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता कर्नल वू कियान ने कहा कि सीमा का मुद्दा भारत और चीन के बीच का आपसी मामला है। उन्होंने कहा कि 11 मार्च को दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुई 15वें दौर की कोर कमांडर स्तर की बैठक में दोनों पक्ष किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप का कड़ा विरोध करते हुए बातचीत के द्वारा इसे सुलझाने के लिए सहमत हुए हैं।


चीनी सेना ने कहा कि लद्दाख गतिरोध से जुड़े हुए अन्य मुद्दों का समाधान होने से क्षेत्र में शांति बहाल करने में आसानी होगी। साथ ही दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों भी मजबूत होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed