फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese army provided Covid-19 vaccines to Pakistan army

चीन की सेना ने पाकिस्तानी सेना को कोविड-19 के टीके मुहैया कराये

Sun, 07 Feb 2021 06:28 PM IST
स्वाति सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 07 Feb 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
Chinese army provided Covid-19 vaccines to Pakistan army
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पेक्सेल्स

चीन की सेना ने रविवार को पाकिस्तानी सेना को कोविड-19 के टीकों की एक खेप मुहैया करायी। कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान को उसके पुराने सहयोगी चीन से कोरोना वायरस टीके की 500,000 खुराक प्राप्त हुई थी।

विज्ञापन


पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तानी सेना चीनी सेना से कोविड-19 टीके की सहायता प्राप्त करने वाली पहली विदेशी सेना बन गई है। हालांकि, इस बयान में पाकिस्तान सेना को आपूर्ति किए गए टीकों की संख्या का उल्लेख नहीं किया गया है।
विज्ञापन


पीएलए ने कंबोडियाई सेना से एक अनुरोध प्राप्त होने के बाद उसे भी कोविड-19 टीकों की एक खेप की आपूर्ति की है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, कंबोडियाई सेना चीन की सेना से कोविड-19 टीका की सहायता प्राप्त करने वाली विदेशी सेनाओं के पहले समूह में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान सेना को आपूर्ति किये गए टीके पाकिस्तान को चीन की ओर से प्रदान की गई पांच लाख खुराक के कथित तौर पर अलावा है। पाकिस्तान को सोमवार को चीन से कोरोना वायरस टीके की 500,000 खुराक की पहली खेप मिली थी।


यह टीका ऐसे समय मिला जब पाकिस्तान में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 554,474 हो गई है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार, 53 और मरीजों की मौत होने के साथ ही देश में मृतक संख्या बढ़कर 11,967 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed