फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese Ambassador says China Pakistan Economic Corridor has entered Phase II

चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा दूसरे चरण में प्रवेश कर चुका है: चीनी राजदूत

Tue, 17 Sep 2019 02:58 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 17 Sep 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
Chinese Ambassador says China Pakistan Economic Corridor has entered Phase II
इमरान खान-शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
पाकिस्तान में चीन के राजदूत याओ चिंग ने कहा कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) अब दूसरे चरण में प्रवेश कर चुका है। इसके प्रथम चरण की प्रमुख परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक चिंग यहां सोमवार को रावलपिंडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आरसीसीआई) को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीपीईसी के तहत स्थापित की जाने वाली ऊर्जा और अवसंरचना परियोजनाएं या तो पूरी हो चुकी हैं या बिलकुल उसके करीब हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीपीईसी के पूर्ण हुए पहले चरण ने दूसरे चरण के लिए एक मजबूत नींव बनायी है। दूसरे चरण में विशेष आर्थिक क्षेत्र के विकास पर प्रमुखता से ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा प्रतिनिधि मंडलों के आवागमन और संयुक्त उपक्रमों के माध्यम से व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों को प्रगाढ़ किया जाएगा।
विज्ञापन


चिंग ने कहा कि सीपीईसी कनेक्टिविटी, व्यापार एवं विकास का अनोखा मॉडल है। यह ‘बेल्ट एंड रोड’ (बीआरआई-चीन की एक महत्वाकांक्षी पहल) का अहम हिस्सा है।

सीपीईसी को वर्ष 2015 में शुरु किया गया। यह चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा शुरू की गयी बीआरआई परियोजना का हिस्सा है। बीआरआई का लक्ष्य दक्षिण पूर्वी एशिया, मध्य एशिया, खाड़ी देशों, अफ्रीका और यूरोप को सड़क और जलमार्ग से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed