फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinas Zero Covid Policy: See how infected being imprisoned in metal boxes, millions sent to quarantine camps

चीन की 'जीरो कोविड पॉलिसी': देखें कैसे मेटल बॉक्सों में कैद किए जा रहे संक्रमित, लाखों को शिविरों में भेजा

Thu, 13 Jan 2022 08:24 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 13 Jan 2022 08:24 AM IST
सार

सोशल मीडिया में चीन के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनसे पता चलता है कि सख्त पाबंदियों के नाम पर वहां नागरिकों के साथ किस तरह का व्यवहार हो रहा है। यह किसी बुरे सपने से कम नहीं है।

विज्ञापन
Chinas Zero Covid Policy: See how infected being imprisoned in metal boxes, millions sent to quarantine camps
मेटल के इन बॉक्सों में रखे जा रहे हैं चीनी कोविड संक्रमित - फोटो : video grab

विस्तार

चीन अपनी 'जीरो कोविड पॉलिसी' के तहत अपने ही नागरिकों से खिलवाड़ कर रहा है। सोशल मीडिया में आए कुछ वीडियो से पता चलता है कि लाखों लोगों को जहां क्वारंटाइन शिविरों में रखा गया है, वहीं कई संक्रमित मरीजों को मेटल बॉक्सों में कैद कर दिया गया है। अगले माह चीन विंटर ओलिपिंक की मेजबानी करने वाला है, इसे देखते हुए सख्ती और बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया में चीन के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनसे पता चलता है कि सख्त पाबंदियों के नाम पर वहां नागरिकों के साथ किस तरह का व्यवहार हो रहा है। यह किसी बुरे सपने से कम नहीं है। गर्भवती महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को भी मेटल के इन बॉक्सों में रखा जा रहा है। कोविड संक्रमितों होने पर इन बॉक्सों में दो सप्ताह के लिए कैद कर दिया जाता है। इनमें लकड़ी के पलंग व टॉयलेट बनाए गए हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


आधी रात को कहा जा रहा, घर छोड़ो और कैंप में चलो

खबरों में कहा गया है कि यदि किसी क्षेत्र में एक संक्रमित भी मिल जाए तो पूरे इलाके के लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। उन्हें बसों में भर भरकर कैंपों में ले जाया जा रहा है। कहा गया है कि संक्रमित मिलने पर कई इलाकों के लोगों को आधी रात को कहा जाता है कि उन्हें घर छोड़ना होगा और क्वारंटीन कैंप में चलना होगा। चीन में संक्रमितों व उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने की भी सख्त नीति है। इसके तहत हर व्यक्ति को 'ट्रैक एंड ट्रेस' एप्स अपने मोबाइल में रखना जरूरी है। इसके जरिए किसी व्यक्ति के संक्रमित होने पर उसके संपर्क में आए सारे लोगों का पता लगाकर उन्हें क्वारंटीन कैंपों में भेज दिया जाता है। 

 


तियानजिन में ओमिक्रॉन से हड़कंप, लॉकडाउन की आशंका
उधर, चीन के तियानजिन शहर में बीते दिनों ओमिक्रॉन के केस मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। लोगों को लॉकडाउन की आशंका है, इसलिए वे घबराहट में खाने पीने के सामान की खरीदारी कर रहे हैं। 

 

दो करोड़ लोग घरों में कैद, खाने पीने के सामान के लाले
चीन में करीब दो करोड़ लोगों को घरों में कैद कर दिया गया है। यहां तक उन्हें खाने पीने का सामान लेने भी बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीते दिनों एक गर्भवती महिलो का अस्पताल नहीं जाने दिया गया और इस कारण उसे गर्भपात हो गया। इसके बाद चीन में सख्त कोविड नियमों को लेकर बहस छिड़ गई है। 

शहर छोड़ रहे लोग
चीन में लॉकडाउन को लेकर भी सख्त नीति है। यदि किसी शहर में लॉकडाउन लग गया तो समझो मौत तय है। इसी डर के मारे कुछ लोग शहर छोड़कर भागते भी नजर आए। ट्विटर पर सांगपियांग नाम के एक चीनी नागरिक ने चीन की सख्त कोविड नीति व उसके नाम पर नागरिकों के दमन के वीडियो साझा किए हैं। 
 

2019 में चीन से कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैला था। इसके बाद चीन ने अत्यंत कड़ा लॉकडाउन लागू किया था। तब भी चीन के कड़े कोविड नियम लागू किए गए थे। इसके वीडियो भी पूरी दुनिया में चर्चित हुए थे। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed