फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinas tension increased: Taiwan gets strength from America, Patriot missile will be modernized for 100 million dollar

चीन का टेंशन बढ़ा: ताइवान को अमेरिका से ताकत, 10 करोड़ डॉलर में होगा पैट्रियट मिसाइल का आधुनिकीकरण 

Tue, 08 Feb 2022 09:56 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 08 Feb 2022 09:56 AM IST
सार

यह राशि पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली को अत्याधुनिक बनाने पर खर्च की जाएगी। ताईवान अपनी आत्म रक्षा के लिए इन्हीं अमेरिकी मिसाइलों का इस्तेमाल करता है। 

विज्ञापन
Chinas tension increased: Taiwan gets strength from America, Patriot missile will be modernized for 100 million dollar
अमेरिका-ताइवान का दोस्ताना - फोटो : social media

विस्तार

ताइवान के विलय की ताक में बैठे चीन के लिए यह खबर चिंता बढ़ा सकती है। अमेरिका ने ताईवान के साथ पैट्रियट मिसाइल के आधुनिकीकरण के लिए 10 करोड़ डॉलर की डील की है। 

विज्ञापन


यह राशि पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली को अत्याधुनिक बनाने पर खर्च की जाएगी। ताइवानअपनी आत्म रक्षा के लिए इन्हीं अमेरिकी मिसाइलों का इस्तेमाल करता है। अमेरिकी सुरक्षा सहयोग एजेंसी (DSCA) ने सोमवार को बयान जारी कर यह खबर दी। पैट्रियट मिसाइलों के आधुनिकीकरण के लिए वाशिंगटन स्थित ताइवान के दूतावास ने अमेरिका से आग्रह किया था। 
विज्ञापन


डीएससीए ने कहा कि पैट्रियट हवाई सुरक्षा प्रणाली को उन्नत बनाए जाने से सहयोगी देश की सुरक्षा मजबूत होगी और वह राजनीतिक स्थिरता कायम रखने, सैन्य संतुलन बनाए रखने और क्षेत्र का आर्थिक विकास करने में सक्षम होगा। पैट्रियट मिसाइलों के आधुनिकीकरण के लिए उपकरणों व सेवाओं के इस प्रस्तावित विक्रय से अमेरिका के सहयोगी देश की विश्वसनीय सुरक्षा हो सकेगी। ताइवान ने नई पैट्रियट मिसाइल हासिल करने का निर्णय 2019 में तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में अमेरिकी अधिकारियों के साथ किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन लोकतांत्रिक रूप से शासित ताइवान के हवाई क्षेत्र का लगातार उल्लंघन करता है। चीन उसे अपना स्वायत्त प्रांत बताता है और उसे अपनी मुख्य भूमि का हिस्सा बताते हुए स्थाई रूप से उसका देश में विलय करना चाहता है। अमेरिका ताइवान का बड़ा समर्थक है। इसीलिए वह उसे अपनी सेना के आधुनिकीकरण के लिए प्रेरित कर रहा है। हालांकि अमेरिका की यह मदद चीन की खीझ को और बढ़ा सकती है। 

अमेरिका ने चीन को चेताया
अमेरिका ने कुछ दिनों पहले ही चीन को चेताया था कि यूक्रेन संकट की आड़ में वह ताइवान पर कब्जे का प्रयास न करे। ताइवान को लेकर अमेरिका व उसके सहयोगी देशों व चीन के बीच तकरार कायम है। 


चीन ने भी दी थी चेतावनी
उधर, अमेरिका में चीन के राजदूत ने भी पिछले महीने कहा था कि अगर वाशिंगटन ताइवान की स्वतंत्रता को प्रोत्साहित करता है तो दोनों महाशक्तियों के बीच सैन्य संघर्ष के हालात बन सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed