फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   chinas new naval radar can monitor areas size of india

चीन ने समुद्र में उतारा अत्याधुनिक रडार, पूरे भारत पर रख सकता है नजर

Wed, 09 Jan 2019 06:14 PM IST
Anupam Prasun भाषा, बीजिंग
भाषा, बीजिंग Published by: Anupam Prasun Updated Wed, 09 Jan 2019 06:14 PM IST
सार

  • ‘ओवर द होराइजन’ रडार कार्यक्रम के तहत हुई है तैनाती
  • चीन के दुश्मन देशों के युद्धपोतों, विमानों और मिसाइलों के खतरों को मौजूदा तकनीक की तुलना में बहुत पहले पहचान लेगा
  • रडार की क्षमता ऐसी है कि भारत के आकार के बराबर इलाके पर नजर रख सकता है

विज्ञापन
chinas new naval radar can monitor areas size of india
Indian Ocean - फोटो : File Photo

विस्तार

अपनी सैन्य ताकतों को लगातार बढ़ा रहे चीन ने एक नया आधुनिक समुद्री रडार विकसित किया है। इस रडार की क्षमता ऐसी है कि भारत के आकार के बराबर इलाके पर नजर रख सकता है। यानि कि चीन चाहे तो पूरे भारत पर इस रडार से नजर रख सकेगा।

विज्ञापन


हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने चीन के ‘ओवर द होरिजन’ रडार कार्यक्रम का हिस्सा रहे वैज्ञानिकों के हवाले से बताया कि घरेलू स्तर पर विकसित रडार प्रणाली चीनी नौसेना को चीन के समुद्रों पर पूरी नजर रखने में सक्षम बनाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुश्मन देशों के युद्धपोतों, मिसाइलों पर रखेगा नजर

यह रडार चीन के दुश्मन देशों के युद्धपोतों, विमानों और मिसाइलों के खतरों को मौजूदा तकनीक की तुलना में बहुत पहले पहचान लेगा। पोस्ट के अनुसार यह रडार भारत के आकार जितने क्षेत्र पर लगातार नजर रखने में सक्षम है।



वैज्ञानिक ने कहा कि पारंपरिक तकनीकों की मदद से हमारे समुद्री क्षेत्र के करीब 20 प्रतिशत भाग की ही निगरानी हो पाती थी। नई प्रणाली पूरे क्षेत्र पर नजर रखेगी। यह रडार दक्षिण चीन सागर, हिंद महासागर और प्रशांत महासागर समेत अहम क्षेत्रों में हमारी नौसेना की सूचना एकत्र करने की क्षमता बढ़ाएगी।

रडार बनाने वाला वैज्ञानिक सम्मानित

चाइनीज अकेडमी ऑफ साइसेंस के शिक्षाविद् लियू योंगतान ने इस रडार तकनीक को विकसित किया है। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने लियू और एक अन्य सैन्य वैज्ञानिक कियान क्विहू को मंगलवार को विज्ञान के क्षेत्र में दिए जाने वाले देश के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया।

लियू ने कहा कि पोत आधारित ओटीएच रडार ने पीपल्स लिबरेशन आर्मी को अपेक्षाकृत बहुत बड़े क्षेत्र पर नजर रखने में सक्षम बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed