{"_id":"5fb59ead87700e539703b259","slug":"chinas-corona-vac-vaccine-proves-effective-in-preventing-corona-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के संक्रमण को रोकने में कारगर साबित हो रहा चीन का ‘कोरोना वैक’ टीका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना के संक्रमण को रोकने में कारगर साबित हो रहा चीन का ‘कोरोना वैक’ टीका
Thu, 19 Nov 2020 03:52 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, पेइचिंग
एजेंसी, पेइचिंग
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 19 Nov 2020 03:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : twitter
चीन में कोरोना के लिए ‘कोरोना वैक’ टीके के प्रारंभिक चरण के क्लिनिकल ट्रायल के परिणामों में दावा किया गया है कि यह वैक्सीन अब तक सुरक्षित सबित हुई है। इसने 18-59 वर्ष के स्वस्थ लोगों में एंटीबॉडीज विकसित की है।
विज्ञापन
‘लांसेट इंफेक्शियस डिसीज’ पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार संक्रमण का टीका बनाने की दौड़ में शामिल ‘कोरोना वैक’ के पहले टीकाकारण के 28 दिन के भीतर यह लोगों में एंटीबॉडीज प्रतिक्रिया पैदा कर सकता है। चीन के जियांग्सू प्रॉवेंशियल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल के शोधकर्ताओं ने सर्वाधिक एंटीबॉडीज प्रतिक्रिया पैदा करने के लिए सबसे ज्यादा डोज का पता लगाने का दावा किया है।
विज्ञापन
अध्ययन के सह लेखक फेंगकई झू ने कहा, हमारा अध्ययन बताता है कि कोरोना वैक की दो खुराक से 14 दिन के अंतराल में दिए जाने पर यह टीकाकरण के चार सप्ताह के भीतर सर्वाधिक एंटिबॉडीज प्रतिक्रिया पैदा करने में सक्षम है।
विज्ञापन