फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three enjeeners from haryana begun startup company in gurgaon

हरियाणा के तीन इंजीनियरों ने शुरू की स्टार्टअप कंपनी

Tue, 29 Mar 2016 04:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Mar 2016 04:59 PM IST
विज्ञापन
three enjeeners from haryana begun startup company in gurgaon

भारत-न्यूजीलैंड के संयुक्त सहयोग से शुरू हुई स्टार्टअप कंपनी बिंसर फार्म्स का शनिवार को हरियाणा के सोनीपत स्थित गांव जाटी खुर्द में उद्घाटन हुआ। सीएसआईआर के पूर्व महानिदेशक प्रो. समीर कुमार ब्रह्मचारी ने उद्घाटन करते हुए फर्म के खोले जाने की घोषणा की।

विज्ञापन


समारोह में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी एंड एंट्रेप्र्रिन्योर मैनेजमेंट के कुलपति डॉ. अजित कुमार, न्यूजीलैंड की भारत में ट्रेड कमिश्नर जेन क्यूनलिफ, इंडियन डेयरी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. आरएस खन्ना मौजूद रहे।
विज्ञापन


हरियाणा के तीन कंप्यूटर इंजीनियरों पंकज नवानी (41 वर्ष), दीपक राज तुशीर (36) और सुखविंदर सराफ (36) ने न्यूजीलैंड के अनुभवी डेयरी फार्मर अर्ल एस. रैट्रे (58) के सहयोग से एनसीआर में गाय के ताजा दूध का व्यवसाय शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांच की बोतलों में वितरित किया जाता है ताजा दूध

three enjeeners from haryana begun startup company in gurgaon
Startup in gurgaon

दो साल में ही इसने अपना वितरण नेटवर्क दिल्ली और आसपास के इलाकों के 2000 परिवारों तक फैला लिया। इसके तहत कांच की बोतलों में ताजा दूध घर-घर जाकर वितरित किया जाता है।

एक लीटर दूध की कीमत 65 रुपये है, जिसे वातानुकूलित वैन से घरों तक पहुंचाया जाता है। इसकी सफलता को देखते हुए इन्होंने औपचारिक रूप से बिंसर फार्म्स की शुरुआत की।

अतिथियों का स्वागत करते हुए बिन्सर फार्म्स के अध्यक्ष न्यूजीलैंड के अर्ल रैट्रे ने कहा कि पांच साल पहले एक विचार के रूप में शुरू हुई परियोजना अब कारोबार का रूप ले चुकी है।

दुनिया में अनेक डेयरी परियोजनाओं के अगुआ अर्ल का मानना है कि बिंसर फार्म्स उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा है। आगे भी इससे बड़ी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया जाएगा।

गांव में डेयरी फार्म की भी शुरुआत की

three enjeeners from haryana begun startup company in gurgaon
Startup in gurgaon

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बढ़ती मित्रता की प्रशंसा करते हुए प्रो. ब्रह्मचारी ने दोनों देशों के बीच क्रिकेट के रिश्ते का स्मरण किया और कहा कि दोनों ने अब गांव में डेयरी फार्म की भी शुरुआत की है।

उन्होंने बिंसर फार्म्स को डाटा एनालिटिक्स में सर्वश्रेष्ठ बताया, जिससे भारत में डेयरी किसानों को भारी लाभ मिल सकता है। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. अजित कुमार ने कहा कि इससे हजारों नौजवानों और किसानों को नया रास्ता मिल सकता है।

भारत को दूध का सबसे बड़ा उत्पादक और न्यूजीलैंड को इसका सबसे बड़ा निर्यातक बताते हुए जेन क्यूनलिफ ने दुग्ध स्टार्टअप को दोनों देशों की अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर करार दिया। 

उन्होंने बिंसर फार्म्स को दोनों देशों के बीच संबंधों में नई कड़ी बताया। डॉ. आरएस खन्ना ने इस डेयरी को पड़ोसी किसानों को जोड़ने वाली प्रयोगशाला बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed