फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china yunnan province landslide many people buries fear to be dead

China Landslide: चीन के युन्नान प्रांत में बड़ा हादसा, भूस्खलन से आठ लोगों की मौत; 39 अब भी लापता

Mon, 22 Jan 2024 10:12 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 22 Jan 2024 10:12 AM IST
सार

बताया गया है कि लैंडस्लाइड में 18 घर मलबे में दब गए हैं। लैंडस्लाइड की वजह अभी तक पता नहीं चली है। 

विज्ञापन
china yunnan province landslide many people buries fear to be dead
चीन में लैंडस्लाइड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन के पहाड़ी युन्नान प्रांत में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। दरअसल, वहां भूस्खलन में 44 लोगों के मलबे में दबने की खबर है। घटनास्थल से 200 लोगों को बचाया गया है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। भूस्खलन में कई मकान तबाह हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना चीन के दक्षिण पश्चिमी प्रांत युन्नान की है। भूस्खलन सोमवार सुबह करीब छह बजे युन्नान के लियांगसुई गांव में हुई।
विज्ञापन


राहत और बचाव कार्य जारी
हादसे वाला इलाका जेनजियांग काउंटी के तांगफांग शहर के अंतर्गत आता है। प्रशासन ने बयान जारी कर बताया है कि मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया गया है कि भूस्खलन में 18 घर मलबे में दब गए हैं। बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित जगह से निकाला गया है। मलबे में दबे लोगों को निकालने की भी कोशिशें चल रही हैं। भूस्खलन की वजह अभी तक पता नहीं चली है। चीन के युन्नान प्रांत में भूस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं। यह चीन का सुदूर इलाका हैं, जिसमें बड़े-बड़े पहाड़ हैं। 
विज्ञापन


भूस्खलन से आठ लोगों की मौत
सरकार समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक भूस्खलन से आठ लोगों की जान चली गई। जबकि, 39 अब भी लापता हैं। यह हादसा सुबह करीब छह बजे (स्थानीय समय के मुताबिक) झाओतोंग शहर के पास लियांगशुई गांव में हुआ। बचाव अधिकारियों ने बताया कि सभी 47 पीड़ित 18 अलग-अलग परिवारों से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी की खबर के मुताबिक, भूस्खलन प्रभावित इलाके से पांच सौ से ज्यादा निवासियों को निकाला गया। भूस्खलन से फंसे लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed