{"_id":"5c94bb5dbdec2213f932f0ae","slug":"china-will-pay-2-1-billion-dollars-loan-to-pakistan-for-boost-to-its-ailing-economy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की हालत देख दोस्त चीन ने बढ़ाया मदद का हाथ, देगा 2.1 अरब डॉलर का कर्ज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान की हालत देख दोस्त चीन ने बढ़ाया मदद का हाथ, देगा 2.1 अरब डॉलर का कर्ज
Fri, 22 Mar 2019 04:09 PM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 22 Mar 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को सदाबहार दोस्त चीन से सोमवार तक दो अरब डॉलर का कर्ज मिल जाएगा। पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय ने इसकी घोषणा की है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के अखबार ‘डॉन’ के अनुसार, मंत्रालय के सलाहकार एवं प्रवक्ता खक्कान नजीब खान ने कहा कि चीन से मिलने वाले 2.1 अरब डॉलर के कर्ज के लिये सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गयी हैं। उन्होंने कहा कि राशि 25 मार्च तक स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के खाते में जमा हो जाएगी।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा कि इस कर्ज से विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत होगा और भुगतान के स्थायित्व का संतुलन सुनिश्चित होगा। इससे पहले पाकिस्तान को मदद के तौर पर सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात से भी एक-एक अरब डॉलर मिल चुके हैं।
विज्ञापन