{"_id":"5e3ca96d8ebc3ee5e3787757","slug":"china-will-give-profit-to-america-on-import","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार युद्ध के बीच चीन देगा अमेरिका को फायदा, 7500 करोड़ के आयात पर टैरिफ करेगा आधा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
व्यापार युद्ध के बीच चीन देगा अमेरिका को फायदा, 7500 करोड़ के आयात पर टैरिफ करेगा आधा
Fri, 07 Feb 2020 05:34 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 07 Feb 2020 05:34 AM IST
विज्ञापन
ट्रंप और जिनपिंग(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने गुरुवार को कहा कि वह बीजिंग और वॉशिंगटन में लंबे समय से चल रहे व्यापार युद्ध में एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के एक महीने बाद 14 फरवरी से अमेरिकी आयात के 7500 करोड़ रुपये पर टैरिफ को आधा कर देगा।
विज्ञापन
स्टेट काउंसिल टैरिफ कमीशन के अनुसार यह कटौती सितंबर महीने में 1,700 से अधिक वस्तुओं पर लगाए गए पांच प्रतिशत और 10 प्रतिशत के टैरिफ पर लागू होगी।
10 प्रतिशत टैरिफ की मार झेल रहे उत्पादों में ताजा समुद्री भोजन, पोल्ट्री और सोयाबीन शामिल थे। यह टैरिफ वैज्ञानिक और चिकित्सा उद्देश्यों के लिए प्रयोग होने वाले टंगस्टन लैंप के साथ ही साथ कुछ प्रकार के विमानों पर भी लागू था।
विज्ञापन
कमीशन ने एक बयान में कहा कि इस कदम का उद्देश्य चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापार संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास को बढ़ावा देना है। हमें उम्मीद है कि दोनों पक्ष इस समझौते का पालन करेंगे और बाजार का विश्वास बढ़ाएंगे। हालांकि, अन्य टैरिफ बने हुए हैं।
विज्ञापन