{"_id":"5c7940f2bdec2273a924a73a","slug":"china-welcomes-pakistans-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान द्वारा अभिनंदन को छोड़ने के फैसले का चीन ने किया स्वागत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान द्वारा अभिनंदन को छोड़ने के फैसले का चीन ने किया स्वागत
Fri, 01 Mar 2019 08:19 PM IST
Gaurav Pandey
भाषा, बीजिंग
भाषा, बीजिंग
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 01 Mar 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वायु सेना के पायलट अभिनंदन वर्तमान को रिहा करने के पाकिस्तान के फैसले का चीन ने शुक्रवार को स्वागत किया और दोनों देशों से आतंकवाद निरोधक सहयोग तथा क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता के लिए संवाद को और बढ़ाने की अपेक्षा जताई।
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को भारत के साथ बातचीत शुरू करने के पहले कदम के तौर पर पाकिस्तान आज छोड़ रहा है। कुछ दिन पहले ही नियंत्रण रेखा के पास दोनों देशों के लड़ाकू विमानों का आमना-सामना हुआ था और भारत का मिग 21 लड़ाकू विमान पाकिस्तान की तरफ गिर गया। उसके बाद अभिनंदन को पाकिस्तान ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
जब चीन से पूछा गया कि वह पायलट को छोड़ने के पाकिस्तान के फैसले को कैसे देखता है और क्या इसमें बीजिंग की पर्दे के पीछे से कोई भूमिका रही तो विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने संवाददाताओं से कहा, चीन शुरू से दोनों पक्षों से संयम बरतने और तनाव कम करने के कदम उठाते हुए मतभेदों को दूर करने के लिहाज से बातचीत करने के लिए कहता आ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मैंने घटनाक्रम का संज्ञान लिया है।चीन पाकिस्तानी पक्ष द्वारा दिखाये गये सद्भावनापूर्ण कदम का स्वागत करता है। तनाव कम होना दोनों देशों के हित में है। हम दोनों पक्षों को क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के लिए और अधिक संवाद बढ़ाने को प्रोत्साहित करते हैं।